10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedबजट को सेंसेक्स का सलाम, 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में...

बजट को सेंसेक्स का सलाम, 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी

Published on

नई दिल्ली,

आज बजट-डे पर शेयर बाजार में शुरुआत से ही रौनक देखने को मिली और जैसे ही संसद में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने बजट पेश किया बाजार के दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे. बजट घोषणाओं से गदगद शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक भाषण खत्म होने पर दोपहर 12.36 बजे तक 1000 अंक से ज्यादा चढ़ गया था.

सेंसेक्स 60 हजार के पार
वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में बदलाव और छूट का ऐलान जैसे ही बजट भाषमण के दौरान किया. मार्केट के दोनों इंडेक्स Sensex और Nifty में तेजी बढ़ गई. खबर लिखे जाने तक BSE का सेंसेक्स 1,033.14 अंक या 1.73% की तेजी के साथ 60,583.04 पर पहुंच गया. वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स 262.55 अंक या 1.49% फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 17,924.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआत से तेजी
इससे पहले बुधवार 1 फरवरी 2023 को बजट के दिन भी शेयर बाजार (Stock Market) के दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ खुले थे. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 417.89 अंक या 0.70% की उछाल के साथ 59,967.79 के स्तर पर खुला था. वहीं एनएसई के निफ्टी (Nifty) इंडेक्स ने 131.95 या 0.65% चढ़कर 17,776.70 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी.

मंगलवार को आई थी मामूली तेजी
बीते कारोबारी सत्र या बजट से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार दिन-भर के उतार -चढ़ाव के बाद आखिरकार हरे निशान पर बंद हुआ था. कारोबार के अंत में बीएसई का Sensex 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 59,549.90 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं Nifty 33.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 17,682.30 के स्तर पर बंद हुआ था.

बीते पांच Budget-Day पर शेयर बाजार
साल 2022 में 1 फरवरी के दिन सेंसेक्स 848 अंकों की बढ़त के साथ 58,862.57 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 237 अंकों की तेजी के साथ 17,577 पर क्लोज हुआ था. साल 2021 में पहली फरवरी को सेंसेक्स में 5 फीसदी देखने को मिली थी. इससे पहले 2020 में बजट डे पर सेंसेक्स में 2.43 फीसदी की गिरावट रही थी. 2019 में बजट के दिन सेंसेक्स में 0.59 फीसदी बढ़त दर्ज की गई थी. वहीं 2018 में 1 फरवरी को सेंसेक्स 0.16 फीसदी टूटकर बंद हुआ था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...