10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमुंबई एयरपोर्ट पर 40 मिनट तक सर्वर डाउन, बैगेज पॉइंट पर लगी...

मुंबई एयरपोर्ट पर 40 मिनट तक सर्वर डाउन, बैगेज पॉइंट पर लगी यात्रियों की लंबी कतारें

Published on

मुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को सर्वर डाउन होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, बैगेज पॉइंट पर सर्वर डाउन होने से 40 मिनट तक समस्या रही। सर्वर डाउन होने से कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं और एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सर्वर डाउन होने के चलते सामान्य की तुलना में एयरपोर्ट पर गुरुवार को भीड़ थोड़ी ज्यादा रही। फिलहाल अब स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम क्रैश होने के बाद काउंटरों पर लंबी लाइन लग गई। कुछ यात्री टर्मिनल 2 पर बने बैगेज काउंटर पर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे। मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट स्टेडियम ने एक बयान में कहा, ‘हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और सभी यात्रियों की सुविधा के लिए मैनुअल प्रोसेसिंग शुरू की गई है। हम असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और अपने यात्रियों को संयम बरतने के लिए धन्यवाद देते हैं।’

अब कंट्रोल में स्थिति
सीआईएसएफ के मुताबिक स्थिति अब कंट्रोल में है और बैगेज पाइंट पर सबकुछ ठीक से हो रहा है। सीआईएसएफ ने बयान में कहा, ‘सर्वर डाउन होने की वजह से एयरपोर्ट पर भीड़ सामान्य से अधिक बढ़ गई थी। भीड़ को अच्छी तरह से मैनेज किया गया और यहां कोई अव्यवस्था नहीं है क्योंकि मैनुअल पास जारी किए गए थे।’

सीआईएसएफ के छूटे पसीने
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एयरपोर्ट का सर्वर किस वजह से डाउन हुआ था। शाम के वक्त एयरपोर्ट पर वैसे भी यात्री अधिक रहते हैं, ऐसे में कुछ समय के लिए सीआईएसएफ के लिए भी स्थिति कंट्रोल में करना मुश्किल हो रहा था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...