10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे, Viral हुई तस्वीरें

शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे, Viral हुई तस्वीरें

Published on

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मक्का का है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान उमराह करने पहुंचे हैं. लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख की इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. जिसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

किंग खान ने किया उमराह
अब तक ये कयास लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान उमराह करने मक्का पहुंचे हैं. पर अब ये कंफर्म हो गया है. साउदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट करके कंफर्म किया है कि किंग खान ने मक्का पहुंच कर उमराह किया है. सुपरस्टार के उमराह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में शाहरुख खान को फैंस और सेक्योरिटी से घिरे हुए देखा जा सकता है. शाहरुख खान को अलग लुक में देख कर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

उमराह करने की जताई थी इच्छा
अब तक हमने शाहरुख खान के बहुत से रूप देखे हैं. पर उनका ये रूप पहली बार देखने को मिला है. कुछ वक्त पहले किंग खान ने ट्वीट करके उमराह करने की इच्छा जताई थी. अब देखिये वो पल भी आया जब शाहरुख खान की ये मन्नत भी पूरी हो गई.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...