10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान को 'मन्नत' के लिए महाराष्ट्र सरकार से मिलेंगे 9 करोड़...

शाहरुख खान को ‘मन्नत’ के लिए महाराष्ट्र सरकार से मिलेंगे 9 करोड़ रुपये! गौरी खान ने दायर की थी याचिका

Published on

महाराष्ट्र सरकार एक्टर शाहरुख खान की लगभग 9 करोड़ रुपये की वापसी की मांग वाली याचिका को मंजूरी दे सकती है। जिसमें दावा किया गया है कि मुंबई उपनगरीय जिला (MSD) के कलेक्टर को उस जमीन के लिए एक्स्ट्रा पैसा दिया गया था। जिस पर उनका घर ‘मन्नत’ बना हुआ है। बैंडस्टैंड, बांद्रा वेस्ट में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के नाम पर दर्ज ये बंगला, मूल रूप से राज्य सरकार की तरफ से पिछले मालिक को पट्टे पर दी गई जमीन पर बनाया गया है। बाद में सरकार ने सौदे को मंजूरी दी थी, जिसके बाद मालिक ने शाहरुख खान को प्रॉपर्टी बेच दी थी।

इसके बाद, कपल ने उस जमीन के लिए किए गए एक्स्ट्रा पेमेंट की वापसी की मांग की, जहां अब ‘मन्नत’ स्थित है। शाहरुख खान और गौरी खान का ये आशियाना 2,446 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। साथ ही शाहरुख और गौरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि एक्टर और उनकी पत्नी ने राज्य सरकार की पॉलिसी का लाभ उठाने का फैसला किया। जिसके तहत वह पिछले मालिक से, उस पट्टे वाली जमीन पर मालिकाना हक पा सकते हैं।

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ मामले में गलती
गौरी और शाहरुख ने मार्च 2019 में रेडी रेकनर कीमतों का 25 प्रतिशत भुगतान किया, जो 27.50 करोड़ रुपये थे। सूत्रों के अनुसार, बाद में शाहरुख-गौरी को पता चला कि राज्य सरकार की ओर से कन्वर्जन फी की गिनती करते समय ‘अनजाने में हुई गलती’ हुई है। कहा जाता है कि कन्वर्जन फी की गिनती करते समय जमीन के टुकड़े के बजाय बंगले की कीमत को ध्यान में रखा गया था।

शाहरुख खान को मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे
अब इस ‘अनजाने में हुई गलती’ को खान परिवार ने सितंबर 2022 में नोटिस किया और गौरी खान ने कलेक्टर MSD को एक लेटर दिया, जिसमें एक्स्ट्रा पेमेंट की वापसी की मांग की गई, जो 9 करोड़ रुपये बताई गई है। सूत्रों ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ को बताया कि कलेक्टर ने इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेज दिया है। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त भुगतान वापस कर दिया जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...