एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक भी दी। हालांकि, झंडा फहराते समय चप्पल पहनने के लिए शिल्पा को बेरहमी से ट्रोल किया गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद शिल्पा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। कमेंट सेक्शन में नेटिज़न्स ने तुरंत इस तरह के कमेंट्स किए कि ‘जूते उतारना और झंडा फहराना बेहतर होता, चप्पल तो उतार देती।’
Shilpa Shetty ट्रोल्स को नज़रअंदाज़ करने के मूड में नहीं थीं और उन्होंने लिखा, ‘मैं झंडा फहराते समय सभी नियमों को जानती हूं, मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है सवाल उठाने के लिए नहीं। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। आज की पोस्ट उस भावना को शेयर करने और जश्न मनाने के लिए थी। उन सभी ट्रोलर्स के लिए जिन्हें मैं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हूं, मैं इस दिन इसे इग्नोर नहीं कर सकती। इसलिए अपने फैक्ट्स को सही करें।’
शिल्पा ने पति और बच्चों के साथ फहराया तिरंगा
वीडियो में शिल्पा पति राज कुंद्रा, अपनी मां और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराती नजर आ रही हैं। वे राष्ट्रगान गाते भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शिल्पा शेट्टी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
इस बीच, शिल्पा शेट्टी ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म शिल्पा की 18 साल बाद कन्नड़ सिनेमा में वापसी होगी। उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोहित शेट्टी का ओटीटी शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ भी है।
