13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, 5 फीसदी से नीचे आई Q3 जीडीपी

भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, 5 फीसदी से नीचे आई Q3 जीडीपी

Published on

नई दिल्ली,

बढ़ती महंगाई और आर्थिक मंदी की आशंका के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है. मंगलवार को आए जीडीपी के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की गति स्लो हुई और ये 4.4 फीसदी की दर से बढ़ी है. पिछली तिमाही के मुकाबले इस बार जीडीपी में गिरावट आई है. सितंबर 2022 की तिमाही में जीडीपी दर 6.3 फीसदी रही थी.

पिछली तिमाही का आंकड़ा
उच्च मुद्रास्फीति और कमजोर मांग का असर जीडीपी पर नजर आ रहा है, जिसकी वजह से दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.4 फीसदी की वृद्धि हुई है. जून-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी. अप्रैल-जून तिमाही में ये 13.5 फीसदी रही थी. 2021-22 की समान तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 11.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी.NSO ने 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि को संशोधित कर 8.7 प्रतिशत से 9.1 प्रतिशत कर दिया है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट की वजह से दिसंबर की तिमाही की जीडीपी में गिरावट आई है.

RBI का अनुमान
इस महीने की शुरुआत में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2023-24 में जीडीपी 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है. पहली तिमाही के लिए विकास दर 7.8 प्रतिशत आंकी गई है, जबकि दूसरी तिमाही में ये नंबर 6.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.8 प्रतिशत रह सकता है. आईएमएफ ने भी भारत की आर्थिक विकास दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जबकि एशियाई विकास बैंक ने अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान लगाया है.

ग्लोबल चुनौतियां
ग्लोबल इकोनॉमी इस समय कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही है. मंदी और महंगाई की समस्या बरकरार है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से दुनियाभर में आर्थिक तौर पर इसका असर पड़ा है. आपूर्ति चेन यानी की सप्लाई चेन में काफी दिक्कतें आई हैं. इस बीच महंगाई पर अपने चरम पर है. जनवरी के महीने में भारत में भी खुदरा महंगाई दर बढ़ी थी और ये रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य 6 फीसदी के पार निकल गई थी.

क्या है GDP?
किसी देश की सीमा में एक निर्धारित समय के भीतर तैयार सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं. ह किसी देश के घरेलू उत्पादन का व्यापक मापक होता है और इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था की सेहत पता चलती है. अधिकतर देशों में इसकी गणना सालाना होती है. लेकिन भारत में इसे हर तीन महीने यानी तिमाही में आंका जाता है. कुछ साल पहले इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और कंप्यूटर जैसी अलग-अलग सेवाओं यानी सर्विस सेक्टर को भी जोड़ दिया गया.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...