25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedमौसी के बर्थडे पर चमचम कपड़े पहनकर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, पैंट ने...

मौसी के बर्थडे पर चमचम कपड़े पहनकर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, पैंट ने दिलाई NASA के इस फोटो की याद

Published on

श्रद्धा कपूर बीटाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ये बाला चाहे जो मर्जी कपड़े पहनकर निकल जाए, सभी में उनकी सुंदरता देख फिदा हो जाने का मन करता है। इस बात से लगता है कि खुद ये अदाकारा भी अच्छी तरह से वाकिफ है। तभी तो वो कभी-कभी अपनी आउटफिट्स के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर लेती हैं कि देखने वाले भी थोड़े सरप्राइज हो जाते हैं। उनका लेटेस्ट पार्टी लुक भी इसी कैटिगरी में फिट किया जा सकता है।

इस कॉम्बिनेशन के कपड़ों में पहुंचीं थीं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर ने अपने लिए इस बार काफी इंटरेस्टिंग कॉम्बिनेशन के कपड़े चुने थे। इस हसीना ने सिल्वर कलर की बैगी पैंट्स पहनी थीं, जिसमें साइड पर कार्गो पैंट्स की तरह बिग पॉकेट्स देखी जा सकती थीं। इस बॉटमवेअर के साथ उन्होंने वाइट कलर का टॉप मैच किया था।

हॉट लुक देता टॉप
इस अदाकारा ने अपने लिए कॉर्सेट स्टाइल का ऑफ शोल्डर टॉप चुना था। वहीं ऊपर से उन्होंने पैंट से मैच करता ग्रेइश-सिल्वर कलर का शीयर टॉप पहना था। ये श्रद्धा के कलर ब्लॉक कॉम्बिनेशन के कपड़ों को मोनोक्रोम टच देने में मदद कर रहा था। ऑफ शोल्डर और शीयर फैब्रिक का कॉम्बो अदाकारा के अपीयरेंस में हॉटनेस का तड़का लगाने में भी कामयाब रहा।

नासा के इस फोटो की आई याद
श्रद्धा की जिस तरह की पैंट्स थीं, उनका शेड देखकर नासा के जरिए तैयार सबसे पहले स्पेससूट की तस्वीर याद आ गई। अमेरिका की सरकारी अंतरिक्ष संस्थान की वेबसाइट पर शेयर्ड इस फोटो को देख आप भी अदाकारा और एस्ट्रोनॉट्स के कपड़ों के बीच की समानता को मानने पर मजबूर हो जाएंगे।

प्रिटी मराठी ब्यूटीज
वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि श्रद्धा कपूर और उनकी स्टार मौसियां, खूबसूरती से लेकर फैशन के मामले में बीटाउन के किसी भी अन्य नामी खानदान के मेंबर्स को टक्कर देने में सक्षम हैं। और इसे मानने के लिए मन में अगर थोड़ा बहुत शक हो, तो ये तस्वीर उसे भी आराम से दूर कर देगी।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...