8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड ने किया दरकिनार, हॉलीवुड जाकर की नई शुरुआत, प्रियंका चोपड़ा बोलीं-...

बॉलीवुड ने किया दरकिनार, हॉलीवुड जाकर की नई शुरुआत, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मैं अकेली…

Published on

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी शोहरत हासिल की है. साल 2000 में जब प्रियंका मिस वर्ल्ड पेजेंट बनीं तो इनके लिए पूरी दुनिया ही बदल गई. शोबिज में प्रियंका ने कदम रखा और फिर इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन यहां तक का सफर तय करना प्रियंका के लिए आसान नहीं रहा. काफी उतार-चढ़ाव इन्होंने देखे. पर इतना जरूर है कि फिल्म इंडस्ट्री में शानदार काम करके अपनी जगह दर्शकों के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए बना ली.

प्रियंका ने कही ये बात
प्रियंका ने ‘क्रिश’, ‘बर्फी’, ‘फैशन’, ‘डॉन 2’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई खूबसूरत फिल्मों में काम किया, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब प्रियंका को सिर्फ और सिर्फ इंडस्ट्री में रिजेक्शन्स फेस करने पड़े. Cavanaugh James के पॉडकास्ट Read The Room में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड के सफर पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह की टेंशन और एंग्जाइटी से उन्हें गुजरना पड़ा जब वो करियर में बदलाव कर रही थीं.

इंडिया सिनेमा में शानदार काम करने के बावजूद उन्हें रिजेक्शन्स मिले. प्रियंका ने बिना अपने शब्दों को मिक्स किए कहा- मेरे लिए बॉलीवुड से हॉलीवुड जाना मतलब फिर से नई शुरुआत करने जैसा था. मैंने शुरू से शुरुआत की. मैं अपने देश में एक ही मैग्जीन के कवर पर 6 बार आ चुकी थी. और यूएस में मेरे साथ कोई मीटिंग तक नहीं करना चाहता था. मुझे ये सब पाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी. कई बार परेशानियां आपको शांत करती हैं. मैंने सोचा कि ये सब झेलने के बाद मैं अपसेट नहीं होऊंगी.

प्रियंका ने झेली परेशानियां
“मैं ये नहीं कहूंगी कि मेरे लिए हर तरफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं. मैंने हिम्मत रखी. मैंने कुछ और चीजें करने का प्लान किया. सोचा कि मैं और कहां जा सकती हूं, क्या कर सकती हूं. मेरा नेक्स्ट मूव क्या होने वाला है. मैंने काम करना शुरू किया. मैंने कभी घमंड नहीं किया जो कुछ भी मैंने हिंदी सिनेमा में हासिल किया. मैंने यहां तक पहुंचने में बस हार्डवर्क किया.”

“जब मैंने हॉलीवुड में कदम रखने का सोचा तो देखा कि इस इंडस्ट्री में तो मैं किसी को जानती तक नहीं हूं. मेरे दोस्त नहीं हैं जो मुझे सुबह 2 बजे कॉल कर सकें. या मैं उनको कर सकूं. मैं अकेली थी और डरी हुई थी. मैं न्यूयॉर्क में थी, वो भी अकेले. मेरे लिए वो लाइफ का डार्क पीरियड था.”

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...