11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हैं प्रेग्नेंट! जल्द आने वाला है...

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हैं प्रेग्नेंट! जल्द आने वाला है घर में नन्हा मेहमान: रिपोर्ट

Published on

पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला जिन्हें लोग शुभदीप सिंह सिद्धू के भी नाम से जानते हैं, अब उनकी माँ फिर से प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनके माता-पिता अपनी फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार से एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है।दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी।

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे हैं सिद्धू मूसेवाला
पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था। उनकी पॉप्युलैरिटी का आलम ये था उनकी मौत के बाद भी कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे।

परिवार ने बताया- उनकी मां की डिलीवरी जल्द होगी
बता दें कि मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हालांकि उनके माता-पिता ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है।

पिता ने किया है विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसानों का समर्थन
अटकलें ये भी हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हाल ही में, चरण कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसानों का समर्थन किया था। उन्होंने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के लिए न्याय की भी मांग की थी।उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धू मूसेवाला, दीप सिद्धू और शुभकरण सिंह की तस्वीरें शेयर की थीं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...