21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइतनी सुस्ती! 5 महीने बाद भी नहीं बदलवा पाए 2000 के नोट,...

इतनी सुस्ती! 5 महीने बाद भी नहीं बदलवा पाए 2000 के नोट, आज की लाइन देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

दो हजार रुपये के नोट कमर्शियल बैंकों के लेने से मना करने के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोगों को दो हजार रुपये के नोट जमा करने और बदलवाने के लिए अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि लोग अपने कामकाज व ऑफिस से छुट्टी लेकर आरबीआई के बाहर सुबह 6 बजे से ही कतार में लग रहे हैं। आरबीआई के बाहर लोगों की काफी लंबी लाइनें लगी देखी जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ही नहीं यूपी से लेकर हरियाणा तक के लोग यहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि बैंकों के दो हजार रुपये के नोटों को लेने के बंद करने के बाद अब लोग आरबीआई में नोट बदलने के लिए पहुंच रहे हैं।

सुबह से लाइन में लग रहे लोग
आरबीआई के बाहर लाइन इतनी लंबी लग रही हैं कि सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों के नोट नहीं बदल पा रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे से लाइन में लग रहे लोगों का नंबर दोपहर 12 बजे के करीब आ पा रहा है। बता दें कि बीती 19 मई को सरकार ने दो हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने 30 सितंबर तक इन नोटों को बैंक शाखाओं से बदलने या बैंकों के खातों में जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था।

7 अक्टूबर थी डेडलाइन
इसके बाद इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया था। इसके बाद बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधाएं बंद कर दी गईं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते दिनों कहा था कि 2,000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया था कि करीब 12,000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी भी चलन में हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...