24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedAdipurush पर भड़के 'हनुमान' फेम दारा सिंह के बेटे, कहा- आपको रामायण...

Adipurush पर भड़के ‘हनुमान’ फेम दारा सिंह के बेटे, कहा- आपको रामायण बनाते हुए काफी ध्यान रखना था

Published on

रामानंद सागर के चर्चित शो ‘रामायण’ को लोग आज भी याद करते हैं, जिनके हर एक किरदार को लोगों ने आज तक सिर पर चढ़ा रखा है। इस सीरियल में दिवंगत दारा सिंह ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी और लोगों के जेहन में आज भी ये किरदार शायद इसी रूप में रचा-बसा है। आज अगर दारा सिंह होते तो ओम राउत की रामायण को देखकर काफी दुखी होते।अब दारा सिंह के बेटे विन्दु दारा सिंह ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘आपको रामायण को लेकर ऐसी गड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। ये काफी सेंसिटिव मुद्दा है, जो हमारे दिल के बेहद करीब है।’

विन्दू दारा सिंह ने कहा- मिझे ‘आदिपुरुष’ ऑफर भी होती तो मैं नहीं करता
उन्होंने कहा, ‘जब से ये फिल्म रिलीज हुई है मुझे लगातार फोन कॉल्स और मेसेज आ रहे हैं कि मैं इस फिल्म में हनुमान क्यों नहीं बना। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। हो सकता है कि उन्हें लगता हो कि मैं हनुमान का रोल करने के लिए अब बूढ़ा हो गया हूं। लेकिन हनुमान ऐजलेस हैं।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ‘आदिपुरुष’ ऑफर भी होती तो वो ये फिल्म नहीं करते।

रामायण को लेकर कुछ बनाना काफी खतरनाक काम है
एक्टर ने कहा, ‘किसी भी हाल में मैं रामायण पर बेस्ड कुछ भी करने को लेकर काफी पर्टिक्युलर हूं। मैं नहीं चाहता कि जो मैं करूं उसके लिए बाद में मुझे गाली मिले। इसलिए अगर मुझे आदिपुरुष के लिए ऑफर मिलता भी तो मुझे नहीं लगता है कि मैं इसे करता। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उनके कपड़े गड़बड़ थे, काफी सेक्सी और ऐसा ही कुछ। आपको रामायण बनाते हुए काफी ध्यान रखना होता है। लोग काफी अटैच्ड हैं इससे। रामायण को लेकर कुछ बनाना काफी खतरनाक काम है।’

मेरे पिता हनुमान के स्क्रीन अवतार हैं
विन्दू दारा सिंह को लगता है कि उनके पिता ही ऑनस्क्रीन हनुमान का चेहरा हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ये कह सकता हूं कि मेरे पिता हनुमान के स्क्रीन अवतार हैं। जब आप हनुमान को य़ाद करते हैं तो आपके सामने उनका ही चेहरा आता है। इनफैक्ट कुछ दिनों पहले मैंने सीरी फोर्ट में हनुमान का किरदार निभाया था। मुझे फिर से काफी तारीफें मिली थीं।’

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...