25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedCM ममता बनर्जी के साथ विदेश दौर पर सौरव गांगुली, वहीं से...

CM ममता बनर्जी के साथ विदेश दौर पर सौरव गांगुली, वहीं से कर दिया ये बड़ा ऐलान…अब करेंगे ये काम

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब बिजनेस सेक्टर में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान गुरुवार को स्पेन के मैड्रिड में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया है. बिजनेस सेक्टर में उतने की शुरुआत सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में एक स्टील फैक्ट्री स्टार्ट करके करने जा रहे हैं.

स्टील प्रोडक्शन के क्षेत्र में रखा कदम
क्रिकेट जगत में अपना जलवा बिखेरने के बाद आए दिन सौरभ गांगुली के राजनीति में सक्रिय होने की चर्चाएं लगातार हो रही थीं. इस बीच अब उन्होंने बिजनेस सेक्टर में उतरने के लिए कमर कस ली है और स्टील प्रोडक्शन के क्षेत्र कदम रख दिया है. इस समय गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन में हैं और वहीं से उन्होंने ये खुलासा किया है. तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने मैड्रिड से अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में एक पोस्ट भी शेयर किया है.

स्पेन से बिजनेस सेक्टर में उतरने का ऐलान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारती क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली इन दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ 12 दिवसीय स्पेन और दुबई यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि उनका स्टील प्लांट पांच से छह महीने में पूरा हो जाएगा. मैड्रिड में ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने बिजनेस सेक्टर में उतरने औऱ कारोबार के रोडमैन के बारे में बताया.

एक साल में काम करना शुरु कर देगा प्लांट
सौरभ गांगुली ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि हम बंगाल में तीसरा स्टील प्लांट शुरू कर रहे हैं. हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि मैंने केवल क्रिकेट खेला है, लेकिन हमने 2007 में एक छोटा इस्पात संयंत्र शुरू किया था और पांच में छह महीने बाद हम मेदिनीपुर में अपना नया इस्पात संयंत्र पूरा कर लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है है कि यह प्लांट यह अगले एक साल के भीतर अपने काम पर लग जाएगा.

बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं गांगुली
बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरभ गांगुली ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि उनका परिवार एक बिजनेस फैमिली है, भले ही वे हमेशा से खेल से जुड़े रहे हैं. गांगुली के मुताबिक, मेरे दादाजी ने 50-55 साल पहले बंगाल में एक छोटा सा व्यवसाय शुरू किया था, उस समय राज्य सरकार की ओर से भी पूरा सहयोग मिला था. उन्होंने कहा कि इस राज्य ने हमेशा बाकी दुनिया को व्यापार के लिए आमंत्रित किया है. यही कारण है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज इस देश में मौजूद हैं. यह बहुत स्पष्ट है कि सरकार राज्य और युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहती है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...