14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedसड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, वेंटिलेटर...

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं जंग

Published on

तमिल और मलयालम एक्ट्रेस अरुंधति नायर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो 14 मार्च को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उनका रोड एक्सीडेंट हो गया था। उनकी बहन ने सोमवार (18 मार्च) को एक बयान जारी कर बताया कि वो वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल, उनका इलाज अभी चल रहा है।Arundhathi Nair की बहन अराथी ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बहन को टैग करते हुए बताया कि 3 दिन पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी हालत नाजुक है।

एक्ट्रेस की हालत है नाजुक
अराथी लिखती हैं, ‘हमें तमिलनाडु के अखबारों और टीवी चैनलों में छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस हुई। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। हमें उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट की जरूरत है।’ इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और जिंदगी के लिए जंग लड़ रही हैं। वो अनंतपुरी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं।

इंटरव्यू देकर भाई संग घर लौट रही थीं अरुंधति
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि ये सड़क हादसा कोवलम बाईपास पर हुआ, जिसमें अरंधति के सिर पर चोट लगी। जब ये दुर्घटना हुई, तब वो अपने भाई के साथ ट्रैवल कर रही थीं। वे एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे।

10 साल पहले किया था एक्टिंग डेब्यू
अरुंधति ने साल 2014 में तमिल फिल्म ‘पोंगी एझु मनोहरा’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘सैथन’ और ‘पिस्ता’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में फिल्म ‘ओट्टाकोरु कामुकन’ से मलयालम में डेब्यू किया, जिसमें वो शाइन टॉम चाको के साथ नजर आईं।

पिछले साल स्क्रीन पर आई थीं नजर
अरुंधति को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘आयिरम पोरकासुकल’ में देखा गया था। उन्होंने 2019-20 तक मलयालम टीवी शो ‘केरल समाजम’ में भी एक्टिंग की। 2021 में उन्होंने मलयालम वेब-सीरीज ‘पद्मिनी’ और तमिल शो ‘डोंट थिंक’ में काम किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...