19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसाउथ स्टार पवन कल्याण को कहा गया 'पैकेज स्टार', नाराज एक्टर बोले-...

साउथ स्टार पवन कल्याण को कहा गया ‘पैकेज स्टार’, नाराज एक्टर बोले- चप्पल से मारूंगा तुम्हें

Published on

दो दिन पहले विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर वाईएसआरसीपी के एक मंत्री और नेताओं के काफिले पर जन सेना पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले के बीच YSRCP के नेताओं ने पवन कल्याण को ‘पैकेज स्टार’ बताया. YSRCP के लीडर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अब पार्टी के इन शब्दों पर एक्टर ने रिएक्ट किया है. मंगलागिरी में इकट्ठे हुए लोगों को भाषण देते हुए जन सेना पार्टी चीफ पवन कल्याण ने कहा कि जो लोग मुझे पैकेज स्टार कहकर बुला रहे हैं, उन्हें मैं अपनी चप्पल से मारूंगा- लेफ्ट और राइट दोनों ओर. अगर अब आगे मुझे यह कहकर बुलाया तो यह अनजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ.

क्या हुआ था मामला?
शनिवार की रात विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर भारी मात्रा में जन सेना पार्टी के सपोर्टर्स इकट्ठा हुए थे. दरअसल, सभी अपने पार्टी चीफ और तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण का स्वागत करने के लिए गए थे. इसी बीच इन लोगों ने तिरुमाला तिरुपति देवेस्थानम के चेयरमैन और बाकी के YSRCP के लीडर्स और मंत्रियों पर इन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया. साथ ही नारेबाजी भी की. गाड़ियों पर भी पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था.

एएनआई को दिया पवन कल्याण ने स्टेटमेंट
ANI के मुताबिक, पुलिस ने करीब 100 जन सेना पार्टी के सपोर्टर्स को गिरफ्तार किया है. उनमें से करीब 15 लोगों पर धारा 307 लगी है जो जन वनी प्रोग्राम की अनुमति मांग रहे थे. शनिवार की रात जन सेना पार्टी चीफ पवन कल्याण के होटल रूम भी पुलिस पहुंची थी. उन्होंने एक्टर का दरवाजा भी खटखटाया था. यह पूरी जानकारी पवन कल्याण ने दी.

जन सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पवन कल्याण को विशाखापत्तनम पुलिस ने प्रोहिबिट्री ऑर्डर (निषेधात्मक आदेश) जारी किया था. पवन कल्याण 31 अक्टबूर तक किसी भी तरह की मीटिंग्स, सभा, रोड शो नहीं कर सकते हैं. इसी दिन पवन कल्याण ने घोषणा की थी कि जो जन वनी प्रोग्राम, विशाखापत्तनम के पोर्ट कलवनी स्टेडियन में होने वाला था, उसे पोस्टपोन किया जा रहा है. शनिवार रात जिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को पिलुस ने गिरफ्तार किया है, उसे मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...