22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedSpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह पर तिहाड़ जेल जाने का खतरा, सुप्रीम...

SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह पर तिहाड़ जेल जाने का खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम

Published on

नई दिल्ली

स्पाइसजेट एयरलाइन के चेयरमैन अजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्रेडिट सुइस को भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। कोर्ट ने अजय सिंह को पेमेंट का आखिरी मौका देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने 22 सितंबर तक क्रेडिट सुइस को पांच लाख डॉलर की किस्त का भुगतान नहीं किया तो उन्हें तिहाड़ जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्हें 10 लाख डॉलर की डिफॉल्ट अमाउंट का भी भुगतान करने को कहा गया है। क्रेडिट सुइस और स्पाइसजेट के बीच 2015 से कानूनी विवाद चल रहा है। क्रेडिट सुइस ने एयरलाइन पर 2.4 करोड़ डॉलर के बकाये का दावा किया है। इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने 2021 में कंपनी को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया था और दोनों पक्षों को इसका समाधान निकालने के लिए कहा था।

पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वे मामले को निपटाने के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन इसी साल मार्च में क्रेडिट सुइस ने स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह के खिलाफ अवमानना का मामला दायर किया था। कंपनी सेक्रेटरी और एयरलाइन का कहना था कि कंपनी सेटलमेंट की शर्तों के मुताबिक अपने बकाये का भुगतान करने में नाकाम रही है। 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अजय सिंह के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा, ‘हमें सख्त कदम उठाना होगा। अगर आप शट डाउन करते हैं तो हमें परवाह नहीं है। अब बहुत तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही कोर्ट ने उन्हें हर सुनवाई पर मौजूद रहने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

स्पाइसजेट का इतिहास
स्पाइसजेट की शुरुआत 1984 में हुई थी। उद्योगपति एस के मोदी ने भारत में प्राइवेट टैक्सी की शुरुआत की। 1993 में इसका नाम एमजी एक्सप्रेस रखा गया लेकिन अगले ही साल यानी 1994 इसका नाम ModiLuft कर दिया गया। साल 2004 में अजय सिंह ने इसका अधिग्रहण कर लिया और इनका नाम रखा स्पाइसजेट। उस जमाने में हवाई जहाज का टिकट बहुत महंगा होता था लेकिन स्पाइसजेट ने कम कीमत पर लोगों को हवाई सफर का मौका दिया। साल 2010 में सन ग्रुप के मारन बंधुओं ने इसमें 37.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। बाद में उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 58.46 फीसदी कर ली। लेकिन कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद जनवरी 2015 में उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी अजय सिंह को बेच दी।

लेकिन पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट की हालत खराब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय सिंह कंपनी में 24 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार की तलाश में हैं। उनकी स्पाइसजेट में कुल 60 फीसदी हिस्सेदारी है। स्पाइसजेट कोरोना महामारी से पहले वित्तीय समस्या से जूझ रही थी। फंड की कमी के कारण कंपनी के कामकाज पर भी असर हुआ है। विमानों की मरम्मत और रखरखाव के लिए कंपनी के पास फंड नहीं है। हाल में कंपनी के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। डीजीसीए ने स्पाइसजेट के आधे विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी थी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...