20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized50% उड़ानों पर बैन का असर, बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए...

50% उड़ानों पर बैन का असर, बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए SpiceJet के 80 पायलट

Published on

नई दिल्ली

स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। किफायती विमानन सेवा कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसने लागत में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी के अनुसार यह एक अस्थायी उपाय है। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ‘‘यह उपाय एयरलाइन के किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं करने की नीति के अनुरूप है। कोविड महामारी के दौरान भी एयरलाइन ने कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था। इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा।’’

डीजीसीए की सख्ती का असर
DGCA ने अपने आदेश में कहा था कि अगर भविष्य में स्पाइसजेट एयरलाइन 50 फीसदी से ज्यादा उड़ानें चाहती है, तो उसे ये साबित करना होगा कि ये अतिरिक्त भार उठाने की क्षमता उसके पास है, पर्याप्त संसाधन और स्टॉफ मौजूद हैं. बता दें स्पाइसजेट के बेड़े में 90 विमान शामिल हैं, लेकिन डीजीसीए के आदेश के बाद से कंपनी 50 विमान ही ऑपरेट कर रही है.

बोइंग और बाम्बार्डियर बेड़े के हैं ये पायलट्स
‘जबरन’ बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए पायलट एयरलाइन के बोइंग और बाम्बार्डियर बेड़े के हैं। मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, ‘बोइंग 737 और बाम्बार्डियर क्यू400 बेड़े के करीब 70-80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह चिंता का विषय है। इसने एयरलाइन के कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है।’

नहीं दिया गया है वापस बुलाने का आश्वासन
एक पायलट ने कहा, ‘‘हमें एयरलाइन के वित्तीय संकट की जानकारी है, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले से हमें झटका लगा है। तीन माह बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या होगी, इसको लेकर भी अनिश्चितता है। इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है कि छुट्टी पर भेजे गए पायलटों को वापस बुलाया जाएगा।’’

एयरलाइन पर लगा हुआ है प्रतिबंध
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के 27 जुलाई के आदेश के अनुसार, एयरलाइन को अपनी क्षमता के 50% तक उड़ानें संचालित करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आदेश के अनुसार, स्पाइसजेट के संचालन में 27 जुलाई से आठ सप्ताह के लिए कटौती की गई है। इसके दौरान यह नियामक की बढ़ी हुई निगरानी में रहेगा। एयरलाइन को विमानन नियामक को पर्याप्त तकनीकी सहायता दिखानी होगी, ताकि उसे 8 सप्ताह की अवधि के बाद 50 फीसदी से अधिक उड़ानें संचालित करने की अनुमति मिल सके।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...