20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedSpiceJet की मुश्किलें बढ़ीं, 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा 50% फ्लाइट पर...

SpiceJet की मुश्किलें बढ़ीं, 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा 50% फ्लाइट पर प्रतिबंध

Published on

नई दिल्ली,

एयरलाइन कंपनी SpiceJet की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले ही वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनी को अब विमानन नियामक ने एक और झटका दिया है. दरअसल, DGCA ने कंपनी की सिर्फ 50 फीसदी उड़ानें संचालित करने के प्रतिबंध को 29 अक्टूबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है.

प्रतिबंध के बाद हादसों में कमी आई
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नियामक ने कहा कि प्रतिबंधों को सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया गया है. DGCA ने कहा है कि स्पाइसजेट एयरलाइन के विमानों के लगातार बढ़ते हादसों के चलते इस तरह के प्रतिबंध का फैसला लिया गया था और देखने को मिला है कि उड़ानों पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू करने के बाद एयरलाइन के हादसों में कमी आई है.

जुलाई में DGCA ने लगाया था बैन
गौरतलब है कि बीते 27 जुलाई 2022 को विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने SpiceJet के विमानों में लगातार आ रहीं तकनीकी खराबियों के बीच बड़ा एक्शन लेते हुए 8 हफ्तों के लिए 50% उड़ानों पर रोक लगा दी थी. नियामक ने कहा था कि इन आठ हफ्तों तक एयरलाइन को अतिरिक्त निगरानी में रखा जाएगा. अपने आदेश में नियामक ने कहा था अगर भविष्य में स्पाइसजेट 50% से ज्यादा उड़ानें चाहती है, तो उसे साबित करना होगा कि ये अतिरिक्त भार उठाने की क्षमता उसके पास है, पर्याप्त संसाधन और स्टॉफ मौजूद हैं.

18 दिनों में 8 घटनाएं आई थीं सामने
DGCA की ओर से स्पाइसजेट पर ये कार्रवाई कंपनी के विमानों में महज 18 दिनों के दौरान 8 बार तकनीकी खरीबी आने की खबरों के बाद की गई थी. नियामक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया थी कि इन घटनाओं की समीक्षा से पता चलता है कि इनमें से अधिकांश घटनाएं खराब आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण और अपर्याप्त रख-रखाव के कारण हुई हैं. ये घटनाएं सिस्टम से संबंधित विफलता के उदाहरण हैं और सुरक्षा मानकों में गिरावट के कारण घटित हुई हैं.

SpiceJet के बेड़े में 90 विमान
स्पाइसजेट एयरलाइन के बेड़े में कुल 90 विमान शामिल हैं, लेकिन डीजीसीए के आदेश के बाद से कंपनी करीब 50 विमान ही ऑपरेट कर पा रही है. इससे कंपनी को भारी घाटा उठाना पड़ा रहा है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्पाइसजेट कई महीनों से घाटे में चल रही है. जून तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 784 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

वित्तीय वर्ष के हिसाब से घाटा देखें तो स्पाइसजेट को FY19, FY20, FY21 और FY22 में क्रमशः 316 करोड़ रुपये, 934 करोड़ रुपये, 998 करोड़ रुपये और 1725 ​​करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. बुधवार को स्पाइसजेट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और कारोबार के अंत में 3.67% ‘टूटकर 41.95 रुपये पर बंद हुए.

80 पायलटों का बिना वेतन छुट्टी पर भेजा
इससे पहले मंगलवार को भी स्पाइसजेट (SpiceJet) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी. इसमें कहा गया था कि कपंनी ने अपने 80 पायलटों (SpiceJet Pilots) को बिना वेतन के छुट्टी (leave without pay) पर भेज दिया है. ‘लीव विदआउट पे’ पर गए पायलटों में से 40 पायलट B737 एयरक्राफ्ट के हैं, जबकि Q400 एयरक्राफ्ट के 40 पायलट हैं. कंपनी की ओर से कहा गया कि ये कोई छंटनी नहीं है, बल्कि इन पायलटों को अस्थायी उपायों के तहत छुट्टी पर भेजा गया है. इससे कंपनी को लागत कम करने और खर्च घटाने में मदद मिलेगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...