19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedसपा की कार्टून वॉर, अखिलेश ने पीडीए के बैट से एनडीए को...

सपा की कार्टून वॉर, अखिलेश ने पीडीए के बैट से एनडीए को किया स्‍टेडियम से आउट

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी पूरी जी जान लगा दी है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को हराने के लिए पीडीए (पीड़ित, दलित, अल्‍पसंख्‍यक) के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक एनिमेशन क्लिप शेयर की है। इसमें अख‍िलेश क्रिकेट पिच पर पीडीए लिखे बैट से एनडीए की बॉल को स्‍टेडियम के बाहर का रास्‍ता दिखाते नजर आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिमसें अखिलेश यादव बैट्समैन के तौर पर मैदान में डटे हैं। अखिलेश के बल्ले पर पीडीए लिखा हुआ है जो इस चुनावी समय में चुनावी नारा भी बन चुका है। 16 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में बॉल आ रही है जिसपर एनडीए (बीजेपी गठबंधन) लिखा हुआ है। उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने बल्ले से शॉट खेलते हुए बॉल (एनडीए) को स्टेडियम के पार भेज देते हैं।

इसके बाद बॉल को स्टेडियम के पार भेजने के बाद अखिलेश यादव अपने विजयी बल्ले को जनता की ओर दिखा रहे हैं। इस चुनावी माहौल में अखिलेश यादव जहां भी जा रहे हैं वहां पीडीए का जिक्र जरूर कर रहे हैं। पीडीए और एनडीए की असली लड़ाई अब 2024 के लोकसभा में चुनावी मैदान में दिखेगी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...