10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकमल हासन से स्टालिन के मंत्री की मुलाकात, क्या राज्यसभा जाएंगे तमिल...

कमल हासन से स्टालिन के मंत्री की मुलाकात, क्या राज्यसभा जाएंगे तमिल फिल्मों के सुपरस्टार?

Published on

तमिलनाडु के छह राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल इसी साल जून महीने में पूरा होने जा रहा है. जून में रिक्त होने जा रही इन सीटों को लेकर तमिल सियासत में गहमागहमी अभी से ही बढ़ती नजर आ रही है. खबर है कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन राज्यसभा जा सकते हैं. कमल हासन से तमिलनाडु सरकार के मंत्री शेखर बाबू की मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि एमएनएम प्रमुख राज्यसभा जा सकते हैं.

दरअसल, कमल हासन पिछले चार महीने से देश में नहीं थे. कमल हासन की स्वदेश वापसी के बाद तमिलनाडु सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बाबू ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ये संदेश दिया कि एक राज्यसभा सीट उनको दी जाएगी. तमिल फिल्म निर्माता और एमएनएम प्रवक्ता मुरली अप्पा ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्यसभा की एक सीट पार्टी को मिलने वाली है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इस सीट से पार्टी किसे उच्च सदन में भेजेगी.

एमएनएम को मिलने वाली राज्यसभा सीट के लिए चार दावेदारों के नाम चर्चा में हैं लेकिन यह तय माना जा रहा है कि कमल हासन ही उच्च सदन में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए एमएनएम नेताओं ने पार्टी प्रमुख कमल हासन को अधिकृत कर दिया है. स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके की सरकार में मंत्री पीके शेखर बाबू और कमल हासन की मुलाकात को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

हासन को स्टालिन ने दिया था राज्यसभा का आश्वासन
लोकसभा चुनाव के समय कमल हासन की पार्टी इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई थी. इस गठबंधन की अगुवाई तमिलनाडु में डीएमके कर रही है. तब सीएम स्टालिन ने आम चुनाव में समर्थन के बदले कमल हासन को राज्यसभा सीट देने का वादा किया था. चुनाव नतीजे आए तो सत्ताधारी गठबंधन ने सूबे की सभी 39 सीटें जीतकर विरोधी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...