3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedStock Market: सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन... फिर भी शेयर बाजार में मचा है कोहराम,...

Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन… फिर भी शेयर बाजार में मचा है कोहराम, ये 10 शेयर बिखरे

Published on

नई दिल्‍ली ,

कल यानी 18 सितंबर देर रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट तक की कटौती करने का ऐलान कर दिया. यह कटौती 4 साल बाद अमेरिकी रिजर्व बैंक की तरफ से किया गया. अब US फेड रेट कटौती का असर ग्‍लोबल मार्केट से लेकर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्‍स-निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों शुरुआती कारोबार में तगड़ी उछाल पर खुले थे, जिसके थोड़े देर बाद ये अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए.

सेंसेक्‍स का ऑल टाइम हाई लेवल 83,773.61 अंक और निफ्टी का ऑल टाइम हाई लेवल 25,611.95 है. हालांकि इसके बाद शेयर बाजार में कोहराम दिखाई दिया. सेंसेक्‍स-निफ्टी अपने हाई लेवल से नीचे आ गए और दोपहर 1:20 बजे तक सेंसेक्‍स 180 अंक चढ़कर 83,128.74 पर और निफ्टी 29 अंक चढ़कर 25,407 पर कारोबार कर रहा थे. स्‍मॉल और मिडकैप में तगड़ी मुनाफावसूली देखी गई. कई शेयर 20 फीसदी तक टूट गए.

मिडकैप और स्‍मॉलकैप में गिरावट
BSE मिडकैप में 619 अंकों की गिरावट देखी जा रही है, जो 48,237.95 पर है. इसके टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयर में गिरावट तगड़ी गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा गिरावट VI के शेयरों में 11.62 फीसदी की हुई है. इसके अलावा, ऑयल और टोरेंट पॉवर जैसे शेयर भी 6 फीसदी तक टूट चुके हैं. वहीं BSE स्‍मॉल कैप में 831 अंकों की गिरावट आई है. इसके टॉप 30 में से 20 शेयरों में बड़ी गिरावट है, बाकी के 10 शेयरों में उछाल देखी जा रही है. स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स में चंबल फर्टिलाइजर 7 फीसदी टूटा है.

बिखरे ये 10 शेयर

  • चंबल फर्टिलाइजर के शेयर 7 फीसदी तक टूट गए और 483 रुपये प्रति शेयर पर थे.
  • IIFL Finance के शेयरों में भी करीब 7 फीसदी की गिरावट आई और ये 493 रुपये पर था.
  • पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 5 फीसदी टूटकर 1020 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.
  • वोडाफोन आइडिया के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह 11 रुपये पर था.
  • इंडस टॉवर में 9 फीसदी की गिरावट आई और ये 390 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
  • ऑयल इंडिया के शेयर 6 फीसदी टूटकर 560 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.
  • HAL, ABB India, RECL और पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई.

पीएसयू स्‍टॉक में भी तगड़ी गिरावट
यूएस रेट कट का फैसला भारतीय शेयर बाजार में आईटी और सरकारी कंपनियों को रास नहीं आया. डिफेंस सेक्‍टर, रेलवे और अन्‍य सरकारी कंपनियों के स्‍टॉक गिरावट पर थे. IRFC, RVNL से लेकर TCS तक के शेयरों में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...