3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedसोनू निगम पर लाइव शो में फेंके गए पत्‍थर और बोतल, बाल-बाल...

सोनू निगम पर लाइव शो में फेंके गए पत्‍थर और बोतल, बाल-बाल बचे सिंगर, बीच में रोक दी परफॉर्मेंस

Published on

म्‍यूजिक फेस्‍ट‍िवल्‍स में फैंस का भड़कना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कई बार ये घटनाएं दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से हिंसक हो जाती हैं, जिसमें कोई भी चोटिल हो सकता है। एक ऐसी ही घटना का सामना सोनू निगम को करना पड़ा है, जब एक कॉन्‍सर्ट के दौरान दर्शकों की नाराज भीड़ ने उन पर बोलत और पत्‍थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि, खुशकिस्‍मती रही कि सिंगर को चोट नहीं लगी। इस घटना के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दर्शकों को शांत करवाते हुए दिख रहे हैं।

यह घटना रविवार को दिल्ली टेक्‍निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ की है। सोनू निगम को इस फेस्‍ट‍िवल में परफॉर्म करना था। जब सिंगर स्‍टेज पर पहुंचे तो भीड़ के एक हिस्से ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। यह देखते ही निगम ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी। इस दौरान वहां करीब एक लाख से अधिक छात्र मौजूद थे।

सोनू न‍िगम ने उग्र छात्रों से कहा- मैं यहां आपके ल‍िए आया हूं
रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम ने भड़की छात्रों की भीड़ को शांत करवाने की कोश‍िश की। उन्‍होंने विनती करते हुए दर्शकों से कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां पे, ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन कृपया ऐसा न करें।’ सोनू ने मंच से यह भी कहा कि उनकी टीम के सदस्य चोटिल हो रहे हैं।

पहले मुस्‍कुरा रहे थे सोनू, फ‍िर ब‍िगड़ गए हालात
कार्यक्रम के एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शुरुआत में सोनू निगम की ओर भीड़ ने छोटी-मोटी चीजें फेंकी तो सिंगर ने कुछ नहीं कहा। वह वीडियो क्‍लिप में इस पर हंसते-मुस्‍कुराते नजर आए। इस दौरान एक दर्शक ने उनकी ओर एक गुलाबी रंग का हेडबैंड भी फेंका, जिसे वह ‘तुमसे मिलके दिल का जो हाल’ गाना गाते वक्‍त पहने हुए नजर आए।हालांकि, भीड़ क्‍यों भड़की, इसको लेकर कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है। समझा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मस्‍ती और उमंग में इसकी शुरुआत की थी, जो बाद के भयावह हो गई। इस बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...