10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी, Sensex पहली बार 63000 के पार,...

शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी, Sensex पहली बार 63000 के पार, निफ्टी भी जोश में

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार लगातार सात दिनों से गुलजार है और सेंसेक्स-निफ्टी हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. बुधवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के Sensex ने नया कीर्तिमान बनाया. यह 417.81 अंकों की जोरदार बढ़त लेते हुए 63,000 के स्तर को पार कर गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के Nifty में भी तूफानी तेजी देखने को मिली और इंडेक्स 140.30 अंकों उछाल लेते हुए 18,758.35 के स्तर पर बंद हुआ.

18800 तक पहुंचा था Nifty
Share Market में बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई. हालांकि, शुरुआती तेजी मामूली थी और बीएसई का सेंसेक्स 62 अंक चढ़कर 62,743 के स्तर पर खुला था. वहीं एनएसई के निफ्टी ने महज सात अंक की तेजी के साथ 18,625 पर कारोबार शुरू किया था. लेकिन जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा, बाजार के दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे.

कारोबार दिन के आखिरी आधे घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तूफानी तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 417.81 अंकों (0.67%) की बढ़त के साथ 63,099.65 अंकों के लेवल पर बंद हुआ और निफ्टी 0.75% की बढ़त के साथ 18,758.35 पर क्लोज हुआ. दोपहर 3.25 मिनट पर सेंसेक्स 63,234 के उच्च स्तर तक पहुंच गया था, जबकि इसी समय निफ्टी ने 18,800 का ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था.

सेंसेक्स में 100 शेयरों ने छुआ हाई
भारतीय शेयर बाजार रोज नए रिकॉर्ड बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. बुधवार के कारोबारी सेशन में दिखी तेजी का असर कई शेयरों पर देखने को मिला. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. ऑटो इंडेक्स, एफएमसीजी, मेटल्स और रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक मजबूती रही. BSE पर ओरिएंटल होटल्स (Oriental Hotels), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के स्टॉक्स ने नया हाई लेवल छुआ.

वहीं साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries), धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) और डीसीबी बैंक (DCB Bank) सहित 100 से अधिक शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ.

निफ्टी के इन शेयरों में रफ्तार
वहीं Nifty पर M&M, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) शीर्ष तेजी वाले शेयरों में शामिल थे. हालांकि, Indusind Bank, SBI, HCL Tech, ITC और Sun Pharma में गिरावट देखने को मिली.

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. बीएसई का सेंसेक्स 177.04 अंकों (0.28%) की बढ़त के साथ 62,681.84 अंकों के लेवल पर, एनएसई का निफ्टी 55.30 अंकों (0.30%) की बढ़त के साथ 18,618.05 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था.

1,00,000 पर पहंचेगा Sensex!
बीते दिनों आई एक रिपोर्ट में मार्केट एक्सपर्ट्स ने अनुमान जताया था कि Sensex आने वाले 3-4 वर्षों में 1,00,000 का आंकड़ा पार कर सकता है. एक कार्यक्रम के दौरान शेयर बाजार के जाने माने एनालिस्ट और YES Securities के ग्रुप प्रेसिडेंट और इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज हेड अमर अंबानी  ने कहा था कि सेंसेक्स 3.5 साल में 1,00,000 के स्तर पर पहुंच सकता है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...