17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 15400 करोड़ लगाने वाले ने...

अडानी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 15400 करोड़ लगाने वाले ने कहा- हिंडनबर्ग की सोच अलग!

Published on

नई दिल्ली,

शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. यह लगातार चौथा दिन था, जब अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ. इन 4 दिनों में अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है. इसमें से 68,430 करोड़ रुपये का इजाफा सिर्फ शुक्रवार को हुआ.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी, जिससे गौतम अडानी की नेटवर्थ घट गई. अमीरों की सूची में गौतम अडानी फिसलकर 34वें स्थान पर पहुंच गए थे. लेकिन पिछले चार दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जिसके बाद अब अडानी इस सूची में 26वें स्थान पहुंच गए हैं.

7 महीने के बाद जोरदार उछाल
शुक्रवार को अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 7 महीनों में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है. अडानी ग्रुप में ये उछाल राजीव जैन (Rajeev Jain) की अगुवाई वाले एक प्रमुख इनवेस्टमेंट फर्म, जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) की ओर से अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में 15,400 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने के बाद आया है.

बता दें, GQG पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप की कुल 4 कंपनियों में निवेश किया है. इसमें अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट्स ( Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी ग्रीन (Adani Green) शामिल है.

हिंडनबर्ग पर राजीव जैन का बयान
राजीव जैन का कहना है कि वे काफी वर्षों से अडानी ग्रुप के शेयरों को ट्रैक कर रहे थे, लेकिन अब शेयर उनके Buying जोन में है, जिस वजह से उन्होंने निवेश का फैसला लिया. उनका कहना है कि अडानी ग्रुप का शानदार बिजनेस है और आगे बेहतरीन रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर राजीव जैन ने कहा कि दोनों का नजरिया अलग-अलग है.

पिछले चार कारोबारी सत्र में अडानी ग्रुप के शेयरों का मार्केट कैप निचले लेवल से 25 फीसदी से बढ़ा है. 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच सबसे ज्यादा अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 57 फीसदी की तेजी आई है. जबकि अडानी पोर्ट, अडानी विल्मर, अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी में 21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इस दौरान सबसे कम अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी की तेजी आई है.

बाजार में भी तूफानी तेजी
अडानी ग्रुप के शेयरों मे तेजी के बीच कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भी एकतरफा रैली देखी गई. सेंसेक्स करीब 900 अंक उछलकर 59808 पर बंद हुआ, जबकि इस दौरान निफ्टी में शानदार 272 अंकों की तेजी आई. अडानी ग्रुप को करीब 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज देने वाले एसबीआई (SBI) का शेयर भी 5 फीसदी बढ़ा.

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...