16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबच्चे का ऐसा कारनामा, अमिताभ ने छोड़ा स्टेज, बोले- 7 करोड़ देकर...

बच्चे का ऐसा कारनामा, अमिताभ ने छोड़ा स्टेज, बोले- 7 करोड़ देकर करो दफा

Published on

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ देशभर का फेवरेट है. रोज रात 9 बजे देश की जनता बच्चन के शो को देखने के लिए अपने टेलीविजन स्क्रीन के सामने जम जाती है. ‘केबीसी’ का 14वां सीजन चल रहा है और एक के बाद एक बेहतरीन कंटेस्टेंट अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर लाखों रुपये जीतकर घर जा रहे हैं. अब अगले हफ्ते शो पर खास मेहमान आने वाले हैं.

शो पर आया ‘ज्ञानी’ कंटेस्टेंट
5 दिसंबर को केबीसी 14 के मंच पर अमिताभ बच्चन कुछ नन्हें मेहमानों का स्वागत करेंगे. इससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है. हॉट सीट पर अमिताभ के सामने 11 साल के आदित्य श्रीवास्तव बैठेंगे. गुरुग्राम से आए आदित्य को ज्ञान देने की आदत है. प्रोमो वीडियो में भी वो कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. आदित्य की बातों को सुनते हुए बच्चन परेशान हो जाते हैं और अपनी सीट छोड़कर चले जाते हैं.

अमिताभ हुए परेशान
प्रोमो वीडियो में आदित्य श्रीवास्तव हॉटसीट पर आते हैं. इसके बाद वो कहते हैं- सर ऐसे ही मुझे ज्ञान बताना है. इसपर बच्चन अपने कंप्यूटर से कहते हैं- ज्ञान नाथ जी बहुत भारी कॉम्पिटिशन आपके सामने बैठा हुआ है. आदित्य ज्ञान पर ज्ञान देते जाते हैं और सवालों के जवाब लॉक करवाते जाते हैं. इसके बाद बिग बी परेशान हो जाते हैं और कहते हैं- ज्ञान नाथ जी साढ़े सात करोड़ देकर इनको दफा करते हैं यार!

आगे आदित्य श्रीवास्तव और भी बातें बोलते हैं जिनके बाद अमिताभ के लिए आगे कुछ भी कर पाना मुश्किल हो जाता है. वो कहते हैं- ‘इस लड़के के साथ खेलना बेहद मुश्किल है.’ और अपनी सीट छोड़ देते हैं. बिग बी को जाते देख आदित्य पीछे से आवाज लगाते हैं- सर इसे लॉक तो कर देते और शो पर बैठी ऑडियंस हंसने लगती है.

मस्तीभरा होने वाला है अगला हफ्ता
प्रोमो से साफ है कि अगले हफ्ते ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में खूब मस्ती-मजाक होने वाला है. अमिताभ बच्चन शो पर आए बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आएंगे. इसके अलावा वो भारी-भरकम सवालों को भी अपने यंग कंटेस्टेंट्स के सामने रखेंगे. देखने में मजा आएगा कि सोमवार को शो पर क्या खास होता है.

Latest articles

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

अवधपुरी शराब दुकान विवाद: 21वें दिन धरने पर पहुंचे सांसद आलोक शर्मा, कलेक्टर को दिए शिफ्ट करने के निर्देश

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच शराब दुकान खोलने के...

दादाजी धाम मंदिर में माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव आज मनेगी जानकी नवमी, होगा माता सीता का दिव्य श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जाग्रत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इन...

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...