8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedअचानक सेंसेक्स 1500 अंक उछला... निफ्टी ने भी रचा इतिहास, इन शेयरों...

अचानक सेंसेक्स 1500 अंक उछला… निफ्टी ने भी रचा इतिहास, इन शेयरों में तूफानी तेजी

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक तूफानी तेजी देखने को मिली और Sensex-Nifty सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए हाई लेवल पर पहुंच गए. मार्केट क्लोज होने के ठीक आधे घंटे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1500 अंक उछलते हुए 83000 के पार निकल गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 500 अंक उछलकर 25,429 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया.इस बीच HDFC Bank, Hindalco और Bharti Airtel के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई, जिन्होंने मार्केट को सपोर्ट किया और ये जोरदार तेजी देखने को मिली. इस बीच Nifty 50 के सभी 50 शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

मार्केट बंद होने से ऐन पहले रचा इतिहास
ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेतों का असर गुरुवार को सुबह शेयर बाजार पर देखने को मिला था और इसकी दमदार शुरुआत हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 400 अंक उछलकर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ ओपन हुआ था. वहीं दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक यानी मार्केट क्लोज होने से 20 मिनट पहले ही अचानक सेंसेक्स और निफ्टी में ऐसा उछाल आया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए और बाजार ने नया इतिहास रच दिया.

खबर लिखे जाने तक BSE का सेंसेक्स 1,520.59 या 1.87 फीसदी की तेजी के साथ 83,043.74 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर NSE का निफ्टी 511 अंक की उछाल के साथ 25,422 के लेवल पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...