5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedसुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया गोल्ड डिगर और झूठी, लेटर...

सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया गोल्ड डिगर और झूठी, लेटर लिख खोली एक्ट्रेस की पोल-पट्टी

Published on

आपको याद हो तो कुछ दिन पहले चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उनको ठग सुकेश चंद्रशेखर ने प्रपोज किया था। वह घुटने पर बैठ गए थे और शादी करने का वादा किया था। साथ ही तमाम आरोप भी लगाए थे। अब जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और लेटर जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जब तिहाड़ जेल में चाहत खन्ना उनसे मिलने आई थीं। तब उन्होंने एक्ट्रेस को कभी प्रपोज नहीं किया था।

सुकेश चंद्रशेखर के मुताबिक, चाहत खन्ना ने बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उनके पति उसके लिए सही आदमी नहीं है। चाहत ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब उनको कथित जबरन वसूली मामले में समन भेजा था। उसी बाद पता चला कि चंद्रशेखर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के भतीजे नहीं हैं।

सुकेश चंद्रशेखर का चाहत खन्ना को खुला खत
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने जो लेटर जारी किया है, उसमें दावा किया कि उन्होंने कभी चाहत खन्ना को प्रपोज नहीं दिया। एक्ट्रेस किसी मूवी प्रोडक्शन ऑफर के लिए एक बिजनेस मीटिंग के लिए आई थीं, जो ईडी को दिए उनके बयान में भी दर्ज है। लेटर में लिखा है, ‘मुझे डेट करने या महिलाओं के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो पहले से ही शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। मैं चाहत जैसे इन गोल्ड डिगर की तरह डेस्पिरेट नहीं हूं। चाहत और निक्की के साथ मेरा जुड़ाव केवल पेशेवर कारणों से रहा है, जिसके लिए मीटिंग्स हुईं और एडवांस पैसे भी दिए गए।’

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा- छोटी बच्ची है क्या?
सुकेश ने लेटर में आगे कहा, ‘चाहत ने कहा कि उसे नहीं पता था कि वह तिहाड़ जेल में थी! किसी को कैसे पता नहीं चलेगा कि वो मिलने के लिए जेल में एंटर कर रही हैं? क्या वह 10 साल की थीं? वास्तव में 10 साल की बच्ची को भी पता होगा कि जेल कैसी दिखती है। वह दावा करती हैं कि उसे पिंकी (चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी) द्वारा धोखा दिया गया था, इसलिए मैं पूछना चाहूंगा कि एक एक्ट्रेस जिसने इतने सारे प्रोजेक्ट किए हैं और वेल कनेक्टेड पर्सन है, वह कैसे किसी पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकती है और दिल्ली कैसे आ सकती है?’

सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत को बताया झूठी
सुकेश ने आगे पूछा कि चाहत खन्ना तिहाड़ जेल में अकेले कैसे आईं? वह एक वेल ट्रेन्ड झूठ है। इससे पता चलता है कि वह अब किस-किस तरह की कहानियां बना रही है। अगर वह मुझसे मिलने तिहाड़ आईं थी या अगर मैं उसे कॉल कर रहा था, जैसा कि वह दावा करती हैं, तो उसने 2018 के बाद से किसी को या पुलिस को कुछ भी क्यों नहीं बताया, इतने सालों में उसे शिकायत करने से क्या रोक रहा था?’

नोरा और जैकलीन भी फंस चुकी हैं
चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही सहित बॉलीवुड अभिनेताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है, जिनसे मामले के संबंध में पूछताछ भी की गई है। इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बहस स्थगित कर दी और मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी तक टाल दी थी।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...