11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedजेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को सताई जैकलीन फर्नांडिस की चिंता,...

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को सताई जैकलीन फर्नांडिस की चिंता, बोले-फिक्र मत कर ‘मैं हूं ना

Published on

नई दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की ईडी रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्होंने जज के सामने और मीडिया से बातचीत में काफी कुछ बातें कही। उन्होंने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस का 200 करोड़ की ठगी से कोई लेना-देना नहीं है।

सुकेश ने कहा कि जैकलीन को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनकी सुरक्षा के लिए “मैं यहां हूं ना।” जैकलीन को लेकर सुकेश का प्यार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जेल में बंद होने के बावजूद उन्हें जैकलीन की चिंता सता रही है। वैलेंटाइन्स डे पर भी ठग ने एक्ट्रेस को विश किया था।

वैलेंटाइन डे के मौके पर सुकेश हाई सिक्योरिटी के बीच कोर्ट रूम से बाहर आ रहे थे, इस दौरान उनसे जैकलीन के आरोपों को लेकर सवाल किया गया, जिसपर ठग ने कहा,”मैं उसके बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता। उसके पास कहने के अपने कारण हैं। मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी तरफ से उन्हें वेलेंटाइन डे विश करना।”

बता दें कि सुकेश इस वक्त दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। इस मामले में उनके साथ दीपक रामदानी नाम के व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। इसलिए शुक्रवार को सुकेश के साथ दीपक को भी पटियाला कोर्ट में पेश किया गया था। सुकेश 3 दिन और दीपक 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड में रहेगा।

बता दें कि न केवल जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही, एक्ट्रेस निक्की तंबोली और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम भी शामिल है। हाल ही में चाहत खन्ना ने खुलासा किया था कि सुकेश ने जेल के अंदर अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि सुकेश ने उनसे कहा था कि वह उनके बच्चों का पिता बनने के लिए भी तैयार है।

चाहत खन्ना ही नहीं अन्य एक्ट्रेसेस भी सुकेश को जेल में जाकर मिल चुकी हैं। आलीशान गाड़ियों में उन्हें पीछे के गेट से तिहाड़ जेल ले जाया जाता था और उन्हें सुकेश से मिलवाया जाता था। इस दौरान अन्य कुछ लोग भी सुकेश के साथ मौजूद रहते थे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...