बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे काफी समय हो चुका है मगर आज भी उनका परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखा। उन्होंने बताया कि उनका भाई आज भी उनके सपने में आते हैं। सोशल मीडिया के पोस्ट में जो बातें बहना ने लिखी वह किसी का भी दिल चीर कर रख देगी। इस पोस्ट को पढ़ फैंस भी भावुक हो गए और एक्टर को याद करने लगे।
प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर सुशांत की तस्वीर और उनके परफॉर्म की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ” जिंदगी ने बेरहमी से मुझे नकार दिया है। मुझे लगता है कि मैं अपनी नींद से शांति चुरा रही हूं। आज भी आपकी चंचल कंपनी को मिस करती हूं। आपकी हरेक चीज जैसे तुम्हारा परफ्यूम की खुशबू आज भी मेरे चारों ओर बिखरी रहती है। सुशांत को मैंने सपने में देखा।
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस
प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस ने सुशांत की तस्वीरें और उन्हें लेकर पोस्ट करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते Saw Sushant In Dreams ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। कुछ ने एक बार फिर सीबीआई रिपोर्ट के स्टेट्स के बारे में लिखा। एक यूजर ने लिखा, आखिर सीबीआई की रिपोर्ट का क्या हुआ। कब सुशांत को न्याय मिलेगा। कोई भी क्यों उनके लिए आवाज नहीं उठा रहा है। हम सुशांत को हमेशा मिस करते रहेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत
बता दें छिछोरे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत मिले थे। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया गया तो बाद में एक्टर के परिवार ने साजिश का केस दर्ज करवाया। इस केस में रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था। देखते ही देखते ये केस ड्रग्स से लेकर ईडी तक पहुंच गया था। फिलहाल इस केस में जांच जारी है।
