7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorized'गाली से ताली तक' ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन, हैरान कर देगा ट्रांसफॉर्मेशन

‘गाली से ताली तक’ ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन, हैरान कर देगा ट्रांसफॉर्मेशन

Published on

सुष्मिता सेन लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए थीं. पर OTT प्लेटफॉर्म आने के बाद उनके करियर को नई उड़ान मिली है. सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ सीरीज से कमबैक किया. ये सीरीज सुपरहिट साबित हुई. इसका दूसरा सीजन भी सुपर डुपर हिट साबित हुआ. ‘आर्या’ की सक्सेस के बाद अब सुष्मिता नई सीरीज लेकर आ रही हैं. नये वेब शो ‘ताली’ में सुष्मिता ट्रांसजेंडर के रूप में नजर आ रही हैं. सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है. जानते हैं कि टीजर की कहानी शो के बारे में क्या कह रही है.

ताली का टीजर रिलीज
सुष्मिता सेन एक फिर ओटीटी पर अपना भौकाली अवतार दिखाने को तैयार हैं. ताली के टीजर में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं. टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग के साथ होती है. गौरी की भूमिका निभा रहीं सुष्मिता कहती हैं- ‘मैं गौरी. जिसे कोई हिजड़ा कहता है, तो कोई सोशल वर्कर. कोई नौटंकी बुलाता है, तो कोई गेम चेंजर. ये कहानी इसी सफर की. गाली से ताली तक. जो लोग अपनी असलियत दिखाने से डरते हैं. वो कभी जीतते नहीं बाबू. स्वाभिमान, सम्मान, स्वतंत्रता, मुझे ये तीनों चाहिए.’

टीजर 46 सेकेंड का है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक ट्रांसजेंडर के किरदार को बखूबी बयां किया है. इसे देखकर समझ आता है कि गौरी सावंत को जमाने से कितनी जिल्लत मिली होगी. दर्द और संघर्ष से गुजरने वाली गौरी ने ना जाने कितनों से लड़कर खुद की असलियत सबके सामने रखी और साबित किया कि उन्हें भी आम जिंदगी जीने का हक है.

ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी !
इससे पहले ‘ताली’ का पोस्टर शेयर किया गया था. पोस्टर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा था- ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी ! फोटो में सुष्मिता के अंदाज और तेवर दोनों ही बदले दिखे. साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माला पहनकर सुष्मिता का टफ लुक देखकर हर कोई सरप्राइज रह गया था.

कौन हैं गौरी सावंत?
ट्रांसजेंडर गौरी सावंत एक एक्टिविस्ट हैं, जो विक्स के ऐड में नजर आ चुकी हैं. इस विज्ञापन में वो छोटी सी बच्ची के साथ नजर आई थीं. गौरी के इस विज्ञापन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. गौरी सावंत अपने नेक कामों की वजह से बच्चन साहब के शो कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आ चुकी हैं.

गौरी सावंत का जन्म पुणे की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था. गौरी सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव हैं. वो महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिये काम करती हैं. बेसहारा लोगों के लिये गौरी एक एनजीओ भी चलाती हैं. गौरी सावंत की जिंदगी पर आधारित सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है. आप देखने के लिए तैयार हैं ना?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...