29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedएक्स बॉयफ्रेंड संग सुष्मिता सेन का हुआ पैचअप? दिवाली पार्टी में साफ...

एक्स बॉयफ्रेंड संग सुष्मिता सेन का हुआ पैचअप? दिवाली पार्टी में साफ नजर आया दोनों का प्यार

Published on

सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी लाइफ में जिस शख्स को लेकर चर्चा हो रही है वो कोई और नहीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है। फिल्म निर्माता विशाल गुरनानी की दिवाली की पार्टी में दोनों एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान सुष्मिता, रोहमन का हाथ थामे नजर आईं। इतना ही नहीं पैपराजी को पोज देते वक्त भी सुष्मिता और रोहमन की नजदीकियां साफ देखने को मिली।

सुष्मिता और रोहमन कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन साल 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ ब्रेकअप का ऐलान किया था। इसके बाद भी कई मौकों पर इन्हें एक साथ देखा जाता था, लेकिन अब जिस तरह दोनों हाथ थामे नजर आए, इससे ये तो साफ हो गया है कि इनके बीच पैचअप हो चुका है।

सुष्मिता और रोहमन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़े पैपराजी को खूबसूरत पोज दे रहे हैं। सुष्मिता ने ब्लैक नेट की साड़ी पहनी है और इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहनी है। वहीं रोमन सफेद कुर्ते पजामे के साथ हरे रंग का ब्लेजर पहने दिख रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि सुष्मिता को साड़ी में सीढ़ी से उतरने में दिक्कत हो रही है तो रोहमन उन्हें मदद कर रहे हैं। इसके बाद दोनों साथ में पोज दे रहे हैं और इस दौरान सुष्मिता ने रोहमन को पकड़ा हुआ है। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके बाद रोहमन, सुष्मिता को सोलो पोज के लिए छोड़ देते हैं।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले सुष्मिता को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि उस वक्त से रोहमन, सुष्मिता के साथ हैं। वह हर जगह उनके साथ ही नजर आते हैं। एक्ट्रेस बीते दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ के प्रमोशन के लिए गई थीं, वहां भी रोहमन उनके साथ ही थे। उस प्रमोशनल इवेंट का वीडियो सामने आया था, उसमें भी सुष्मिता और रोहमन काफी क्लोज नजर आ रहे थे।

Latest articles

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...