17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedहार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन को हुआ वायरल, इंस्टा लाइव में...

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन को हुआ वायरल, इंस्टा लाइव में हुईं इमोशनल, बोलीं- 95% थी ब्लॉकेज

Published on

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल में ही खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। अचानक एक्ट्रेस के बारे में ऐसा सब सुन उनके फैंस शॉक्ड हो गए। अब पहली बार सुष्मिता सेन ने लाइव आकर अपनी हालत दिखाई। उन्होंने उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी सलामती की दुआएं की। उन्होंने बताया कि वह अब ठीक है। आजकल उन्हें वायरल हुआ है और इसीलिए गला खराब है। थोड़ी तबीयत ठीक नहीं है। आइए दिखाते हैं सुष्मिता सेन अब कैसी हैं। उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए क्या क्या बातें कहीं।

सुष्मिता सेन ने कहा कि इन दिनों मुझे बहुत से लोगों ने हाल पूछा। सभी का बहुत शुक्रिया। सभी ने बहुत मैसेज कॉल किए। मेरी सलामती के लिए दुआएं किए। उन सभी को थैंक्यू। मुझे ये सब देखकर बहुत अच्छा लगा। मिस्टर और मिसेज माधवानी, सिया, पंकज से लेकर कई के नाम भी उन्होंने इस लाइव में लिए। साथ ही फैमिली और डॉक्टरों की टीम का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने मेरी प्राइवेसी का ध्यान रखा।

आंखों में आया पानी
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुष्मिता सेन की आंखों में पानी भी आ गया। वह टिशु पेपर की मदद से आंखें साफ करती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ननावती अस्पताल में भर्ती थीं तो किसी को भी ये नहीं पता चलने दिया गया कि मैं वहां भर्ती हूं। मैं नहीं चाहती थी सब को उस समय पता चले। इसीलिए उन्होंने डॉक्टरों के साथ साथ सिक्योरिटी और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।

आर्या 3 के सेट पर लौटेंगी जल्द
सुष्मिता सेन ने कहा कि फैंस के इतने सारे हार्ट्स मुझे मिले हैं। मैं जल्द ठीक होकर आर्या 3 के सेट पर आउंगी। अगर आप अपनी जिंदगी से प्यार करते हो तो ख्याल रखे। जिंदगी में ये सब चलता है। ये नहीं तो कुछ और होगा।

जिम और वर्कआउट से मिला फायदा
सुष्मिता सेन ने जिम और वर्कआउट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका फिटनेस का फायदा मिला। 95 फीसदी हार्ट में ब्लॉकेज हो गया था। मगर जिम, वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें रिकवर होने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत सारे यंग लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। मैं तो उन सभी से कहना चाहती हूं कि सब अपना ख्याल रखें खुद को मॉनिटर करते रहें।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...