13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' फेम जेनिफर मिस्‍त्री पर टूटा दुखों का...

‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ फेम जेनिफर मिस्‍त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, बीमार छोटी बहन डिंपल का निधन

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रोशन सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। डिंपल काफी समय से बीमार थीं और वेंटिलेटर पर थीं। जेन‍िफर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्‍ट किया और बताया कि उनकी छोटी बहन बीते 13 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गई है।

डिंपल का निधन एक्‍ट्रेस के होमटाउन जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ है। वह दिव्‍यांग थीं और उनकी उम्र 45 साल थी। जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा है, ‘मेरी प्यारी बहन, तुम्हारे बिना मैं अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती। जिंदगी के हर पल को जिंदादिली से कैसे जीना है, यह हमने तुमसे ही सीखा। भले ही हालात कैसे भी हो, तुमने हंसना सिखाया। ईश्‍वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’

2022 में जेनिफर के भाई का हुआ था निधन
इससे पहले साल 2022 में जेनिफर के छोटे भाई का निधन हो गया था। जेनिफर मिस्‍त्री बीते कुछ समय से शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्ख‍ियों में हैं। जेनिफर ने हाल ही ‘ईटाइम्‍स’ से बातचीत में बताया था कि उनके पास लंबे वक्‍त से कोई काम नहीं है और इसलिए वह आर्थ‍िक तंगी झेल रही हैं। एक्‍ट्रेस ने इस बातचीत में यह भी जिक्र किया था कि उन्‍हें अपनी बहन के इलाज का खर्च भी भरना है।

जेनिफर ने कहा था- डिंपल की हालत बहुत सीरियस है
जेनिफर ने डिंपल के स्‍वास्‍थ्‍य का हाल बताते हुए कहा था, ‘वो काफी सीरियस है।’ एक्‍ट्रेस ने कहा कि छोटे भाई की मौत के बाद से वो अपने परिवार की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही हैं। ‘तारक मेहता…’ शो छोड़ने के बाद से उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के ख‍िलाफ यौन उत्‍पीड़न जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए थे और शो छोड़ दिया था। हाल ही उन्‍हें इस मामले में जीत मिली है। असित मोदी पर 5 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया है। हालांकि, जेनिफर अब उनके ऊपर क्रिमिनल केस में कार्रवाई चाहती हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...