14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorized20 साल का ब्रेक ले... अक्षय कुमार ने 'सोरई पोत्रू' के रीमेक...

20 साल का ब्रेक ले… अक्षय कुमार ने ‘सोरई पोत्रू’ के रीमेक की बताई रिलीज डेट, लोगों ने दी नसीहत

Published on

पिछले एक-डेढ़ साल में कोई ऐसी फिल्म याद है आपको अक्षय कुमार की जो हिट रही हो? ‘सूर्यवंशी’ शायद आखिरी ही थी जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। नहीं तो फिर चाहे वो ‘सम्राट पृथ्वीराज’ हो या ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’, ‘बच्चन पांडे’ सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बैक-टू-बैक पिटने के बाद हालत ये हो गई थी कि मेकर्स ने ‘कठपुतली’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। जिसने थोड़ी बहुत इज्जत बचा ली थी। इस साल आई ‘सेल्फी’ भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाई थी। खैर अक्षय ने हार नहीं मानी। वह एक नई फिल्म के साथ दस्तक देने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार अब तमिल फिल्म Soorarai Pottru के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग मूवी का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट बताई है। इस मूवी में अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी इस मूवी का नाम क्या होगा, ये तय नहीं हुआ है। मगर 1 सितंबर 2023 को ये वर्डवाइड सिनेमा में रिलीज कर दी जाएगी। अभी इसे प्रोडक्शन नंबर 27 से इंट्रोड्यूस किया जा रहा है।

लोगों ने दी अक्षय को नसीहत
अब अक्षय कुमार की इस फिल्म की अनाउंसमेंट सुनते ही कुछ लोगों का खून फैजल की माफिक खौल उठा। उन्होंने एक-से-एक कमेंट से एक्टर की धुलाई कर दी। एक यूजर ने लिखा- अरे भाई एक दो साल देकर ढंग से कोई एक अच्छी फिल्म बना लो। नहीं तो बंद करो। लोग थक गए है बार बार तुमको देखकर। एक ने लिखा- बंद करो रीमेक्स। एक ने कहा- आप रीमेक मूवीज क्यों सेलेक्ट करते हो। हम फ्रेश कंटेंट देखना चाहते हैं। एक ने कहा- भाई 10-20 साल का ब्रेक ले ले। एक ने कहा- अरे वापस से रीमेक। लेकिन कम से कम एक्टर्स और डायरेक्टर्स तो बदल लेते। वो भी सेम। एक ने कहा- क्यों रिलीज कर रहे, जब खुद भी पता है कि ये फ्लॉप मूवी है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस मूवी के अलावा, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इसमें इनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ होंगे। इस मूवी के पहले टीजर और पोस्टर आ चुके हैं। मगर रिलीज डेट की जानकारी नहीं है। वहीं, अक्षय कुमार एक बायोपिक में भी कर रहे हैं। वह ‘ओह माय गॉड 2′ और हेरा फेरी 3’ में भी दिखाई देंगे।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...