4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमुंह पर टेप और हाथ-पैर में रस्सी... आदित्य पर हुआ अत्यातार तो...

मुंह पर टेप और हाथ-पैर में रस्सी… आदित्य पर हुआ अत्यातार तो छूटी नेहा कक्कड़ की हंसी

Published on

सोनी टीवी पर आने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 प्रीमियर के दिनों से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें एक-से-एक बेहतरीन सिंगर्स के गानों की धुन भी सुनाई दे रही है। इस शो को जहां नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। वहीं उदित नारायण के सुपुत्र और सिंगर आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। हालांकि अब इनके ही साथ एक कांड हो गया है। इनको कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

दरअसल, इंडियन आइडल 13 में आदित्य नारायण अपने सुर और बातों से सभी को एंटरटेन करते रहते हैं। जजेस भी कई बार इम्प्रेस हो जाते हैं और कई बार उनको बोरियत हो जाती है। जब उनके बंधक बनाने की बात सामने आई तो सभी बेहद खुश हो गए। हुआ ये कि इंडियन आइडल 13 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें जजेस स्टेज पर बैठे होते हैं और आदित्य को पुकार रहे होते हैं।

आदित्य नारायण को स्टेज पर किया गया किडनैप
बैक स्टेज से आदित्य की आवाज तो सुनाई देती तो नेहा कक्कड़ कहती हैं अरे ये तो आदित्य की आवाज है। फिर विशाल ददलानी बोले कि आदि आ जा यार। फिर स्टेज टर्न होता है और आदित्य नारायण के मुंह पर टेप चिपका होता है। कुर्सी पर बैठे तो होते हैं लेकिन उनके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे होते हैं। वहीं, सिंगर के इर्द-गिर्द ढेर सारे बच्चे होते हैं। अब ये देखकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

विशाल ददलानी ने की बच्चों की तारीफ
उधर, आदि की ये हालत देख विशाल कहते हैं- आज तक जो हम नहीं कर पाए। बच्चों वो आपने कर दिखाया। वहीं, बगल में खड़ी नेहा भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इसके बाद आदित्य के मुंह से टेप हटाया जाता है तो वो कहते हैं- अरे वैक्सिंग करने को लिए थोड़ी न बोला था। फिर बच्चों से बोलते हैं- तुम्हें मैं ही यहां लेकर आया और तुमने मेरे साथ ये सब किया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...