28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedTCS-इंफोसिस सुस्त, लेकिन इस छोटे IT स्टॉक ने 7 महीने में पैसा...

TCS-इंफोसिस सुस्त, लेकिन इस छोटे IT स्टॉक ने 7 महीने में पैसा किया डेढ़ गुना

Published on

नई दिल्ली,

ऐसे समय जब आईटी स्टॉक पर दांव लागाने को लेकर निवेशकों को बीच चिंता देखने को मिल रही है. इस बीच एक आईटी स्टॉक ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. जेनसार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने साल-दर-साल आधार पर 140 फीसदी का रिटर्न देकर बड़े पैमाने पर नजर आ रही है आईटी स्टॉक में कमजोरी की धारणा को गलत साबित करने की कोशिश की है. जेनसार मैनेजमेंट ने हाल ही में शॉर्ट टर्म में मार्जिन विस्तार का सुझाव देते हुए वित्त वर्ष 24 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को स्थिर मुद्रा के संदर्भ में डबल डिजिट तक बढ़ा दिया है.

वेतन बढ़ोतरी से मार्जिन पर असर
यह ऐसे समय में है, जब इंफोसिस जैसे बड़े प्रतिस्पर्धियों ने सावधानी बरती है और आगे की स्थिति को देखते हुए अपने रेवेन्यू गाइडेंस में कटौती की है. एनालिस्ट ने कहा कि SG&A रेशनलाइजशन, हायर यूटिलाइजेशन, बेहतर प्रोडक्शन, मिक्स बिजनेस और 100 बेसिस प्वाइंट के एक एकमुश्त मुनाफा के कारण Q1 में जेनसार का मार्जिन लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ा था. विश्लेषकों ने 470-540 रुपये के टार्गेट प्राइस का सुझाव देते हुए कहा कि सितंबर तिमाही में वेतन बढ़ोतरी से मार्जिन पर असर पड़ेगा.

इस साल स्टॉक में कितनी तेजी?
2023 में जेनसार टेक के शेयर 139 फीसदी ऊपर चढ़े हैं. यह स्टॉक 12 दिसंबर 2022 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 202 रुपये से 162 प्रतिशत चढ़कर इस सप्ताह की शुरुआत में 528.95 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया. इसी अवधि में बीएसई आईटी इंडेक्स 6 फीसदी चढ़ा है.मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने हाल ही में कहा था कि मार्जिन में सुधार के कारण स्टॉक पॉजिटव रूप से ऊपर चढ़ा है. इसके पोर्टफोलियो के एक महत्वपूर्ण हिस्से में शॉर्ट टर्म में चुनौतियों और मार्जिन पर सीमित बढ़त को देखते हुए, हम मौजूदा वैल्यूएशन को FY25 के लिए अर्निंग पर शेयर (EPS) को 18 गुना पर देखते हैं.

क्या कह रहे हैं ब्रोकरेज?
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग को स्टॉक 540 रुपये का लगता है. आईडीबीआई कैपिटल ने स्टॉक पर 530 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि लंबी अवधि के नजरिए से जेनसार हाईटेक और मीडिया के साथ-साथ बीएफएसआई जैसे वर्टिकल से क्लाइंट स्पेसिफिक एंगजमेंट को सुलझा रहा है. लेकिन हालिया नोट में कहा गया है कि आपूर्ति की मौजूदा बाधाओं के साथ-साथ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की संभावनाओं पर बढ़ती चिंताओं ने कंपनी के शॉर्ट टर्म ग्रोथ दर पर अनिश्चितता पैदा कर दी है. ब्रोकरेज ने शेयर पर 485 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है.जेनसार टेक के शेयर शुक्रवार के कारोबार के दौरान दबाव में नजर आए. स्टॉक 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 505.00 रुपये पर क्लोज हुआ.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...