13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedटेस्‍ला ने साध ली है चुप्‍पी, आखिर भारत की अपनी योजनाओं के...

टेस्‍ला ने साध ली है चुप्‍पी, आखिर भारत की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताती क्‍यों नहीं?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ‘चुप’ है। उसने अभी तक नई ईवी नीति के तहत अपनी भारत की योजनाओं के बारे में सरकार को नहीं बताया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क 21-22 अप्रैल को भारत का दौरा करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने ‘भारी टेस्ला दायित्वों’ का हवाला देकर आखिरी समय में अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। इलेक्ट्रिक कार मैन्‍यूफैक्‍चरिंग टेस्ला के सीईओ मस्क यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे।

टेस्‍ला ने नहीं बताया है प्‍लान
यह पूछने पर कि क्या कंपनी ने अपनी योजनाओं के बारे में सरकार को बताया है, अधिकारी ने कहा, ‘वे (टेस्ला) बस चुप हैं… (ईवी) नीति हमेशा सभी के लिए थी।’ अधिकारी ने कहा कि वाणिज्यिक फैसलों की घोषणा कंपनियां करती हैं। इस संबंध में टेस्ला को ई-मेल से भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं आया।इसके पहले अप्रैल में एलन मस्‍क ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए लिखा था, ‘भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।’

प‍िछले साल जून में हुई थी मोदी और मस्‍क की मुलाकात
पिछले साल जून में मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत का दौरा करने की योजना बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। टेस्‍ला के लिए भारतीय बाजार से जुड़ी कुछ चुनौतियां भी हैं। मसलन, देश में अभी भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों का अभाव है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी आयात शुल्क लागू होता है, जो टेस्ला कारों को महंगा बनाता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...