आमतौर पर ये देखा जाता है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस से सभी को क्लीन बोल्ड कर देती हैं, लेकिन हाल ही में जब फिल्म ‘गणपत’ की स्क्रीनिंग रखी गई, तो इस दौरान किसी अदाकारा ने नहीं, बल्कि 25 साल की सिंगर ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस बाला का लुक इतना ज्यादा हॉट एंड ग्लैमरस था कि उसके आगे तो फिल्म की लीड अदाकारा कृति सैनन भी पूरी तरह से फीकी पड़ गईं। हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि कई हिट गाने देने वाली ध्वनि भानुशाली हैं। ये कुड़ी कितनी ज्यादा स्टनिंग लग रही थी, इसे आप इवेंट के दौरान की तस्वीरों में साफ देख सकते हैं।
क्लासिक ड्रेस की जगह चुने ये कपड़े
आमतौर पर इस तरह के इवेंट्स में बीटाउन बालाएं ड्रेसेस या कैजुअल्स में ड्रेस्ड दिखाई देती हैं, लेकिन ध्वनि ने अपने लिए को-ऑर्ड सेट चुना। इसके कलर से लेकर, स्टाइल और फिट, सबकुछ ऐसा था, जो उनके फिट फिगर को बेहद खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था।
शीयर टॉप ने बढ़ाया ऊम्फ फैक्टर
ध्वनि ने अपने लिए नियॉन ग्रीन कलर की मिनी स्कर्ट चुनी थी, जिसके साथ ऊपर मैचिंग की ब्लेजर जैकेट थे। नॉच लैपल्स वाली इस जैकेट में गोल्डन बटन्स लगे हुए थे, जो उसे और अट्रैक्टिव बना रहे थे। वैसे लुक में असली ऊम्फ फैक्टर तो ध्वनि का शीयर टॉप जोड़ रहा था। ये ऐडिशन सरप्राजिंग और काफी अपीलिंग था।
हाथ में दिखा इतने लाख का पर्स
25 साल की इस खूबसूरत सिंगर ने अपने लुक को राउंड ऑफ करने के लिए टैन कलर की हील्स पहनी थीं। वहीं उनके हाथ में लग्जरी लेबल फेंडी का मिनी पर्स था। इस बैग की ओरिजनल प्राइस 2550 यूएसडी है, जो भारतीय मुद्रा में 2,12,032 रुपये के बराबर है।
टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर दिए गोल्स
ध्वनि ने जिस तरह से अपने लुक को स्टाइल किया था, उससे उनका फिट फिगर और सुपर टोन्ड लेग्स साफ फ्लॉन्ट हो रहे थे। ये फिगर ऐसा है, जो न जाने कितनी लड़कियां पाने का सपना देखती हैं। यही वजह है कि ध्वनि का ये लुक एक ओर जबरदस्त फैशन गोल्स दे रहा था, तो दूसरी ओर ये फिटनेस गोल्स देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।
