9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedनवाजुद्दीन सिद्दीकी संग एक्ट्रेस ने दिया इंटीमेट सीन, हुआ पछतावा, बोलीं- ‘फिर...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग एक्ट्रेस ने दिया इंटीमेट सीन, हुआ पछतावा, बोलीं- ‘फिर सेक्स तो…’

Published on

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ हिटी सीरीज में से एक रही है। इसमें सभी एक्टर्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है फिर चाहे वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी रहे हों या फिर सैफ अली खान। फिल्म में कई इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए हैं, जिसमें से एक नवाज और 41 साल की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे पर था। इस वेब शो में इंटीमेट सीन करने के बाद एक्ट्रेस को ‘पोर्न एक्टर’ का टैग मिल गया गया था। ऐसे में अब राजश्री ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्हें इस पर पछतावा हुआ है।

दरअसल, राजश्री देशपांडे ने हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने इंटीमेट सीन्स और लोगों के द्वारा की गई गलत हरकत पर रिएक्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘सेक्रेड गेम्स’ में उनके इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। उनके सीन्स ना केवल वायरल हुए थे बल्कि उनके साथ छेड़छाड़ भी की गई थी और फिर उन्हें इंटरनेट पर शेयर किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद उन्हें वैसी ही फिल्में ऑफर होने लगी थी। उन्हें लेकर कई कहानियां भी लिखी गईं।

अनुराग कश्यप-नवाजुद्दीन सिद्दीकी से नहीं किया सवाल- राजश्री
राजश्री देशपांडे ने इन सब मामलों को लेकर कहा कि उन्होंने ही केवल ये सीन शूट नहीं किया था। बल्कि उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि इसे डायरेक्टर अनुराग कश्यप डीओपी में शामिल थे। उनसे किसी ने भी कुछ नहीं पूछा। एक्ट्रेस का मानना है कि किसी ने भी उन लोगों से नहीं पूछा कि उन्होंने इस सीन को क्यों शूट किया? या फिर एडिटर से नहीं कहा गया कि इस पर कट लगा देना चाहिए था। वो कहती हैं कि जो कुछ भी उस पर रोना नहीं चाहती हैं। बल्कि वो इस सीन को करने के दौरान कंफर्टेबल रहीं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हंने सीरीज में सुभद्रा का रोल प्ले किया था।राजश्री ने सोसायटी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सोसायटी में सबसे दुर्भाग्य की बात यही है कि यहां पीरियड्स तक पर बात नहीं की जाती। फिर सेक्स को तो भूल ही जाएं।

राजश्री देशपांडे की प्रोफेशनल लाइफ
बहरहाल, अगर राजश्री देशपांडे के बारे में बात की जाए तो वो महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘तलाश’ में एक छोटी सी भूमिका निभाकर की थी। बाद में वो टीवी में चली गई थी। इसमें ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ’24 इंडिया’ जैसे शोज शामिल हैं। इतना ही नहीं वो सलमान खान की ‘किक’ में भी छोटी सी भूमिका में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं।

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...