18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पति को किया Liplock, देखकर भड़के लोग

एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पति को किया Liplock, देखकर भड़के लोग

Published on

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ के साथ अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. श्रिया सरन अक्सर ही पब्लिकली अपने पति पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं. अब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ही पति संग रोमांटिक हो गई हैं.

पति संग एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस का रोमांस
जी हां, श्रिया सरन का एयरपोर्ट से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपने पति संग नजर आ रही हैं. श्रिया काफी खुश दिख रही हैं. उनके चेहरे की बड़ी सी मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.

श्रिया अपने पति पर भी खुलेआम प्यार लुटाती दिखीं. पैपराजी को पोज देते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही अपने हसबैंड को प्यार से लिप लॉक किया. पति को पब्लिकली लिपलॉक करते हुए श्रिया सरन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स एक्ट्रेस पर खुलेआम पब्लिकली पति को लिपलॉक करने पर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

एक्ट्रेस को देख भड़के लोग
एक यूजर ने कपल पर भड़कते हुए लिखा- क्या वाहियात हरकत है. घर में किस कम पड़ गई, जो कैमरा देखकर शो ऑफ कर रहीं. एक दूसरे यूजर ने लिखा- घर में जगह नहीं है क्या? या कैमरा पर करना ज्यादा अच्छा लगता है?एक और यूजर ने लिखा- कैमरा के सामने ये पोज देना जरूरी है क्या?

श्रिया सरन की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दृश्यम 2 ने शनिवार को 21.59 करोड़ रुपये की शानदार कमाई अपने नाम की है. फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में हैं. आपने देखी या नहीं दृश्यम 2?

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...