4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedफरवरी में होगी शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, हिल...

फरवरी में होगी शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, हिल जाएगी दुनिया… किसने की यह भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

निवेश के मंत्र बताने वाली मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने शेयर बाजार को लेकर एक डरानी वाली भविष्यवाणी जारी की है। उनका कहना है कि फरवरी में शेयर मार्केट के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। यह प्रत्याशित घटना पारंपरिक निवेश बाजारों में हलचल मचा देगी। लेकिन उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जो फैसला लेने में देरी नहीं करते हैं और तुरंत कदम उठाते हैं। कियोसाकी ने साल 2013 में लिखी अपनी पुस्तक Rich Dad’s Prophecy में ही इसकी चेतावनी दे दी थी। उनका कहना था कि यह गिरावट इतिहास की पिछली सबसे बड़ी आर्थिक मंदी को भी पीछे छोड़ देगी।

कियोसाकी ने ट्वीट किया कि शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट फरवरी 2025 में होने की आशंका है। हालांकि वह इस गिरावट से जरा भी विचलित नहीं हैं बल्कि उनका मानना है कि यह गिरावट निवेशकों को एक बेहतरीन खरीदारी का मौका देगी। उन्होंने कहा, ‘एक गिरावट में सबकुछ बिक्री पर चला जाता है। उन्होंने कहा कि बाजार में गिरावट के दौरान कार और मकान जैसी संपत्तियों सस्ती हो जाती हैं। बेहतर खबर वह पूंजी है जो शेयर और बॉन्ड बाजारों से निकलकर वैकल्पिक निवेशों विशेष रूप से बिटकॉइन में आएगी। उनका अनुमान है कि क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त वृद्धि होगी।

बिटकॉइन पर दांव
उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट से निवेशक सुरक्षित और अधिक मुनाफे वाले विकल्प तलाश करेंगे। इससे बिटकॉइन में भारी बूम देखने को मिलेगा। कियोसाकी लंबे समय से बिटकॉइन, सोने और चांदी में निवेश के समर्थक रहे हैं। वह अक्सर अपने फॉलोअर्स से क्रिप्टो में निवेश करने का आग्रह करते हैं। कियोसाकी ने बिटकॉइन का सेफ हेवन के रूप में समर्थन किया है क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी संस्थागत और खुदरा निवेशकों दोनों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही है। उनका मानना है कि बाजार की अस्थिरता के समय बिटकॉइन ग्रोथ के लिए एक शानदार मौका देता है जब स्टॉक और बॉन्ड जैसे पारंपरिक एसेट्स अपनी अपील खो देते हैं।

कियोसाकी का कहना है कि बिटकॉइन में एक छोटा सा निवेश भी अहम हो सकता है क्योंकि बाजार में क्रैश से दूसरे निवेशकों को भारी नुकसान होगा। फरवरी 2025 में शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट की कियोसाकी की भविष्यवाणी भले ही निवेशकों को भयावह लगे, लेकिन यह वित्तीय बाजारों के चक्रीय प्रकृति में उनके लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दर्शाता है। वह अपने विरोधाभासी विचारों, विशेष रूप से पारंपरिक वित्तीय प्रणालियों के प्रति उनके संदेह के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर लोगों को निवेश करने के मामले में आउट ऑफ बॉक्स सोचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जैसे-जैसे कियोसाकी के भविष्यवाणी की तारीख करीब आ रही है, दुनिया यह जानने के लिए बेताब है कि उनकी भविष्यवाणी सच होती है या नहीं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...