24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedएविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा ऑर्डर, इंडिगो ने एयरबस से खरीदे 500...

एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा ऑर्डर, इंडिगो ने एयरबस से खरीदे 500 विमान, टाटा को कड़ी टक्कर

Published on

नई दिल्ली

एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा विमानों का ऑर्डर दिया है। विमानों की खरीदारी की यह बोली एयरबस ने जीती है। इस तरह इंडिगो एयरबस से 500 विमान खरीदेगा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को बताया कि उसने 500 एयरबस A320 विमानों का रिकॉर्ड ऑर्डर दिया है। इंडिगो आने वाले समय में अपना काफी विस्तार करना चाहती है। इसके लिए उसने यह भारी-भरकम ऑर्डर दिया है। एयर इंडिया के टाटा ग्रुप के पास चले जाने के बाद इस एयरलाइन को काफी कंपटीशन मिल रहा है।

भारतीय बाजार में 57.5% हिस्सेदारी
इंडिगो का भारतीय एविएशन मार्केट में काफी दबदबा है। एयरलाइन के पास अप्रैल 2023 के रिकॉर्ड के अनुसार भारतीय विमानन बाजार में 57.5 फीसदी घरेलू बाजार हिस्सेदारी थी।

2030 से 2035 के बीच मिलेंगे विमान
एक बयान में इंडिगो एयरलाइन ने इस ऑर्डर को एयरबस से किसी एयरलाइन द्वारा एक ही विमान की सबसे बड़ी खरीद करार दिया है। एयरलाइन ने बताया कि विमानों की डिलीवरी साल 2030 से 2035 के बीच होगी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘यह 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर ना सिर्फ इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस से किसी एयरलाइन द्वारा खरीदा गया सिंगल एयरक्राफ्ट का सबसे बड़ा ऑर्डर है।’

क्या है शेयर का भाव
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो का शेयर सोमवार को 0.41 फीसदी या 10 रुपये बढ़कर 2440 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 2,488 रुपये और 52 वीक लो 1513.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 94,073.49 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...