19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedस्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा, SSY-PPF में पैसे लगाने...

स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा, SSY-PPF में पैसे लगाने वालों का हाथ खाली!

Published on

नई दिल्ली

छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। सरकार ने ब्याज दरों में 0.30 फीसदी तक का इजाफा किया है। सरकार हर तीन महीने में PPF, SSY, SCSS और KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें तय करती है। इस बार सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की हैं। कुछ योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.10 से 0.30 फीसदी तक बढ़ाया गया है। अब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें 4.0 से 8.2 फीसदी के बीच आ गई हैं। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी।

इन योजनाओं में बढ़ी हैं दरें
सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब आपको 6.2 फीसदी की बजाय 6.5 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा 8% ब्याज
सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर को बरकरार रखा है। इस स्कीम में आपको 8 फीसदी ब्याज दर मिलेती रहेगी।

पीपीएफ पर इस बार भी नहीं बढ़ाया ब्याज
पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना पर ब्याज दर  को बरकरार रखा गया है। इस स्कीम में आपको 7.1 फीसदी ब्याज दर मिलती रहेगी। वहीं, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 7.7 फीसदी ब्याज दर को बनाए रखा गया है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर भी ब्याज दर को नहीं बदला गया है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है। वहीं, मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...