8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedसरकार बेचने जा रही है अब ये कंपनी, अगले महीने से लगेगी...

सरकार बेचने जा रही है अब ये कंपनी, अगले महीने से लगेगी बोली… शेयर बना रॉकेट

Published on

नई दिल्ली,

सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCIL) को बेचने के लिए वित्तीय बोली आमंत्रित करने की योजना बना रही है. दो साल की देरी के बाद सरकार इसे बेचने जा रही है. सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी है. निजीकरण को लेकर आई इस खबर के बाद शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों (SCIL Share) में जोरदार तेजी देखने को मिली. इसके शेयर लगभग पांच फीसदी उछले हैं.

कोविड की वजह से लटकी प्रक्रिया
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अब मई के मध्य तक SCIL निजीकरण के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करने की योजना बना रही है. हालांकि, सरकार ने अभी इसे बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि, अंतिम निर्णय 14 अप्रैल को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा लिया जाएगा. बता दें कि नवंबर 2019 में ही आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडिलीय समिति ने शिपिंग कॉरपोरेशन को बेचने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. लेकिन कोरोना संकट की वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी.

शेयरों लगा अपर सर्किट
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर आज 4.94 की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा है. आज इस कंपनी के शेयर 81 रुपये पर ओपन हुए और 84.95 रुपये के हाई तक पहुंचे. इसका आज का लो 80.95 रुपये रहा है. पिछले पांच दिनों में SCIL के शेयरों में 6.13 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, पिछले एक महीने में ये स्टॉक 33.35 फीसदी टूटा है. छह महीने में 28.52 फीसदी की गिरावट आई है और पिछले एक साल में ये शेयर 34.17 फीसदी फिसला है.हालांकि, पिछले पांच साल में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का स्टॉक 22.67 फीसदी चढ़ा है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई 151.40 रुपये रहा है और लो 79.20 रुपये है.

कब हुई थी स्थापना?
भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड (SCI) की स्थापना 2 अक्टूबर 1961 को हुई थी. 18 सितंबर 1992 को कंपनी का दर्जा ‘प्राइवेट लिमिटेड’ से बदलकर ‘पब्‍लिक लिमिटेड’ कर दिया गया. कंपनी को भारत सरकार ने 24 फरवरी 2000 को ‘मिनी रत्‍न’ का खिताब दिया था. केवल 19 जहाजों को लेकर एक लाइनर शिपिंग कंपनी की शुरुआत हुई थी और आज एससीआई के पास डीडब्ल्यूटी के 83 से ज्यादा जहाज हैं. कंपनी के पास टैंकर, बल्क कैरियर, लाइनर और ऑफशोर आपूर्ति उपलब्ध है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...