8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized‘आदिपुरुष’ के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील ने की मनोज मुंतशिर को...

‘आदिपुरुष’ के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील ने की मनोज मुंतशिर को जेल भेजने की मांग

Published on

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को भी डायलॉग लिखना भारी पड़ गया है। इलाहबाद कोर्ट में फिल्म और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। केस लड़ने वाले वकील का कहना है कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ खेला जा रहा है। मनोज मुंतशिर समेत फिल्म से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

केस लड़ने वाले वकील ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसी फिल्में लिखने वाले मनोज मुंतशिर और फिल्म से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तार कर लेना चाहिए। इसके बाद ही ऐसी फिल्में बनना बंद होंगी।

कुरान पर ऐसी डॉक्यूमेंट्री बनाओ फिर देखो…
तीसरे दिन कोर्ट ने कहा कि केवल हिंदुओं की परीक्षा ली जाती है। ऐसा कुछ किसी और धर्म पर नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कुरान पर ऐसी छोटी सी ही डॉक्यूमेंट्री बनाकर देखें और फिर देखिए क्या होता है?”

बता दें कि इलाहबाद कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिनों तक इस मामले में सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। पहले दिन की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि फिल्म में जैसे भगवान हनुमान, भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण को दिखाया गया है, मेकर्स समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं? कोर्ट ने ये भी कहा फिल्म में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, सीता और लंका दिखाने के बाद ये कहा जा रहा है कि ये रामायण नहीं है। क्या मेकर्स को दर्शकों को बेवकूफ समझते हैं।

आने वाली पीढी को ऐसी फिल्मों के जरिए क्या सिखाना चाहते हैं। रामायण और कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथो को बख्श दें। इसके बाद दूसरे दिन कोर्ट ने कहा था कि हर बार हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा ली जा रही है। शुक्र है कि उन्होंने केवल थिएटर बंद करवाए, कानून नहीं तोड़ा। कोर्ट ने फिल्म को ब्लंडर बताया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...