4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबाजार को नहीं पसंद आया टैक्स को लेकर ऐलान, अचानक शेयर बाजार...

बाजार को नहीं पसंद आया टैक्स को लेकर ऐलान, अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Published on

नई दिल्‍ली ,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत 12 लाख तक की इनकम पर 0 टैक्‍स देनदारी का ऐलान किया. लेकिन इसके बाद भी शेयर बाजार को यह टैक्‍स राहत पसंद नहीं आया और मार्केट गिर गया. वहीं बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्‍यू टैक्‍स बिल का ऐलान किया है, जो अगले सप्‍ताह से लागू होगा. शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. Nifty 51 अंक गिरकर 23,450 पर आ गया, जबकि Sensex आज 100 अंक से ज्‍यादा गिरकर 77400 पर कारोबार कर रहा है.

पीएसयू शेयरों में गिरावट
शेयर बाजार में दबाव देखा जा रहा हो, जिस कारण पीएसयू शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.. RVNL में 6 फीसदी की गिरावट आई है, IRB में भी 6 फीसदी की तेजी, मझगांव डॉक, बीडीएल और एनएचपीसी जैसे शेयर भी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.

अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी
शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयर (Adani Group Stocks) में मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है. अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी पावर और अडानी ग्रीन को छोड़कर सभी शेयर गिरावट पर हैं.

BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 13 शेयर चढ़े हैं, जबकि बाकी के 17 शेयर गिरावट पर हैं. इसमें सबसे ज्‍यादा तेजी जोमैटो के शेयर में 7 फीसदी की आई है. वहीं एलएंटी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है. NSE के टॉप 50 शेयरों में से आईटीसी होटल्‍स, महिंद्रा एंड मह‍िंद्रा, बेल, अल्‍ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की उछाल आई है. वहीं एनएसई टॉप 50 शेयरों में से 23 शेयर गिरावट पर हैं, जिसमें हीरोमोटोकॉर्प और विप्रो जैसे शेयर शामिल हैं.

ये शेयर गिरे
गिरने वाले शेयरों की बात करें तो फाइव स्‍टार बिजनेस 5 फीसदी, पेज इंडस्‍ट्रीज 1 फीसदी, इंडियन बैंक 1 फीसदी, नैल्‍को 2 फीसदी और हीरोमोटोकॉर्प करीब 2 फीसदी शामिल हैं.

किस सेक्‍टर में भारी दबाव?
आईटी को छोड़कर आज सभी इंडेक्‍स में तेजी देखी जा रही है. सबसे ज्‍यादा उछाल रियल्‍टी सेक्‍टर्स में है, जो करीब 1 फीसदी चढ़ा है. इसके बाद FMCG, बैंकिंग और अन्‍य सेक्‍टर्स में तेजी आई है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...