11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअभी और बढ़ेगा कर्ज का दर्द, आरबीआई के इस फैसले से आप...

अभी और बढ़ेगा कर्ज का दर्द, आरबीआई के इस फैसले से आप पर बढ़ सकता है EMI का बोझ

Published on

नई दिल्ली

महंगे कर्ज के बोझ से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। फरवरी के पहले हफ्ते में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी कर कर्ज को पहले से महंगा कर दिया। अब एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बार फिर से आपको ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर झटका दे सकती है। यानी आने वाले महीनों में एक बार फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गुंजाइश है। आसान भाषा में कहे कि एक बार फिर से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ने वाला है। एक बार फिर से आपके होम लोन, कार लोन की ईएमआई बढ़ने वाली है।

और महंगा होगा लोन
आरबीआई लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। रेपो रेट में फिर से 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। दरअसल वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण महंगाई के खिलाफ लड़ाई जटिल होती जा रही रहै। इस पर काबू रपाने के लिए आरबीआई को एक बार फिर से सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। बुधवार को जारी एमपीसी की बैठक के ब्योरे के मुताबिक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण मुद्रास्फीति को लेकर काफी अनिश्चितता की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि इसपर नियंत्रण पाने के लिए आने वाले दिनों में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गुंजाइश बनती है। वहीं रेटिंग एजेंसी एक्यूइट रेटिंग्स ने भी कहा है कि आरबीआई मौद्रिक सख्ती जारी रखेगा। आने वाले दिनों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की जा सकती है। अपनी रिपोर्ट में रेटिंग एक्यूइट ने कहा कि अप्रैल 2023 में आरबीआई 25 बीपीएस की बढ़ोतरी कर सकता है।

बढ़ेगा EMI का बोझ
RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से ईएमआई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। जो बैंक 6.5 प्रतिशत या उसके आसपास की ब्याज दरों पर लोन दे रहे थे, उनकी ब्याज दरें बढ़कर 8.85 फीसदी हो गई है। लोगों पर प्रति लाख ईएमआई का बोझ 825 रुपए बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में ये बोझ और बढ़ने वाला है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...