8 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedरेत की तरह फिसल गई ट्रंप और मेलानिया मीम कॉइन की कीमत,...

रेत की तरह फिसल गई ट्रंप और मेलानिया मीम कॉइन की कीमत, दो दिन में आधी से कम हुई इन क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की करेंसी जितने जोर-शोर से लॉन्च हुई थी, अब वह उनकी ही बुरी तरह से गिर गई है। दोनों की कीमत इस समय अपने उच्चतम स्तर से आधी से भी कम रह गई है। यह तब है जब इन्हें अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च किए बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। ट्रंप में सोमवार को अपनी मीम कॉइन $TRUMP और मेलानिया ने सोमवार को अपनी मीम कॉइन $MELANIA लॉन्च की थी।

लॉन्चिंग पर मचाया था धमाल
ट्रंप और मेलानिया की क्रिप्टोकरेंसी ने लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया था। ट्रंप की करेंसी लॉन्च होने के कुछ ही घंटे में इसमें करीब 8000 फीसदी की तेजी आ गई थी। वहीं मेलानिया का कॉइन की कीमत लॉन्च होने के चार घंटे की भीतर 24,000 परसेंट उछल गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई थी, लेकिन ट्रंप की करेंसी का जलवा छाया हुआ था।

अब धड़ाम हुई कीमत
इस समय दोनों करेंसी की कीमत धड़ाम हो चुकी है। मंगलवार रात 9:30 बजे ट्रंप कॉइन की कीमत 38.91 डॉलर तो मेलानिया कॉइन की कीमत 4.14 डॉलर थी। पिछले 24 घंटे में ट्रंप कॉइन में 23 फीसदी और मेलानिया कॉइन में 46.50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

वहीं लॉन्च होने के बाद ट्रंप कॉइन की अधिकतम कीमत करीब 74 डॉलर हो गई थी। वहीं मेलानिया कॉइन 14 डॉलर के अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गया था। ऐसे में देखा जाए तो अभी इनकी कीमत उच्चतम शिखर से 50 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है।

ट्रंप कॉइन मुनाफे में लेकिन…
लॉन्च होने के बाद से लेकर देखा जाए तो ट्रंप कॉइन के निवेशक अभी मुनाफे में हैं। शुक्रवार को इसकी ओपनिंग करीब 7 डॉलर प्रति कॉइन से हुई थी। अभी कीमत करीब 39 डॉलर है। ऐसे में देखा जाए तो इसने निवेशकों को चार दिन में 500 फीसदी से ज्यादा मुनाफ दिया है।

वहीं ट्रंप की पत्नी मेलानिया की क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों का नुकसान कर दिया है। सोमवार को इस करेंसी की ओपनिंग करीब 7.50 डॉलर प्रति कॉइन से हुई थी। अभी इसकी कीमत करीब 4 डॉलर है। ऐसे में देखा जाए तो इसने निवेशकों का 40 फीसदी से ज्यादा नुकसान कर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...