20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव की कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक्सपर्ट बोले- खरीद डालो!

बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक्सपर्ट बोले- खरीद डालो!

Published on

नई दिल्ली,

योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई करा रही है. हर रोज कंपनी का Stock नए रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है. गुरुवार को भी पतंजलि फूड के शेयर ने नया ऑल टाइम हाई स्तर छुआ. दिन के कारोबार के दौरान शेयर की कीमत 1495 रुपये तक पहुंच गई थी.

1495 रुपये के स्तर को छुआ
पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयरों में रॉकेट सी तेजी जारी है. गुरुवार को शेयर बाजर में दिन के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और 1,495 रुपये के स्तर को छू लिया. पतंजलि फूड्स के शेयर ने इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी नए हाई को छूते हुए 1,467.25 के स्तर पर पहुंचा था. हालांकि, कारोबार के अंत में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली. लेकिन इसके बाद भी NSE पर यह 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 1,479 रुपये पर बंद हुआ.

मार्केट कैप में आया जोरदार उछाल
Patanjali Foods के शेयरों में आ रही इस तेजी का असर कंपनी की बाजार वैल्यू पर भी पड़ा है. शेयर का भाव इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव की इस कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 53.46 हजार करोड़ रुपये हो गया है. एक्सपर्ट Patanjali Foods के वैल्यूएशन और शेयर आउटलुक को देखते हुए इसे फायदे का सौदा बता रहे हैं. गौरतलब है कि कंपनी ने शेयरों में एक महीने के भीतर ही 31 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

इतना टारगेट प्राइस किया सेट
पतंजलि फूड्स के शेयरों में तेजी को देखते हुए ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है. ICICI डायरेक्ट ने इसके लिए 1,750 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. Patanjali Foods के Stocks में जहां बीते एक महीने में 31 फीसदी की तेजी आई है, वहीं बीते पांच सालों की बात करें तो इसने निवेशकों को 5,400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2017 में इसके शेयर की कीमत करीब 26 रुपये थी और अब गुरुवार को इसका भाव 1,479 रुपये पर पहुंच गया है.

इस साल बदला था कंपनी का नाम
बता दें कि Baba Ramdev के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019 में रुचि सोया को रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये कंपनी पहले से ही शेयर मार्केट में लिस्टेड थी. इस बीच इसी साल 2022 में बाबा रामदेव ने कंपनी का नाम रुचि सोया (Ruchi Soya) से बदलकर पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) किया गया. पंतजलि फूड्स के शेयरों की कीमत हफ्ते-दर-हफ्ते और महीने-दर-महीने बढ़ती जा रही है.

 

Latest articles

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...