18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedबुधवार को खुला रहेगा स्टॉक मार्केट, खरीद-बेच सकेंगे शेयर, तो कब रहेगी...

बुधवार को खुला रहेगा स्टॉक मार्केट, खरीद-बेच सकेंगे शेयर, तो कब रहेगी बकरीद की छुट्टी?

Published on

नई दिल्ली

बकरीद के चलते अब भारतीय शेयर बाजार बुधवार की बजाय गुरुवार को बंद रहेगा। गुरुवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंगलवार को एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बकरीद की छुट्टी में बदलाव की घोषणा की थी। इसके बाद एनएसई ने भी बकरीद की छुट्टी को बुधवार के बजाय गुरुवार को कर दिया है। बकरीद की छुट्टी गुरुवार को शिफ्ट होने के बाद अब वीकली और मंथली डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी बुधवार को होगी। एनएसई ने एक अलग सर्कुलर में यह जानकारी दी है।

एक दिन पहले होगी एक्सपायरी
सर्कुलर में कहा गया कि सिंगापुर एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाले निफ्टी और निफ्टी बैंक डेरीवेटिव्ज कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी भी गुरुवार से बुधवार को शिफ्ट कर दी गई है। भारत में डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स प्रत्येक माह के आखिरी गुरुवार को एक्सपायर होते हैं। गुरुवार को पब्लिक हॉलीडे होने के चलते एक्सपायरी एक दिन पहले होगी।

निफ्टी बैंक के लिए बदला है एक्सपायरी का दिन
इस महीने की शुरुआत में एनएसई ने निफ्टी बैंक डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को मिड जुलाई से गुरुवार की बजाय शुक्रवार को करने का फैसला लिया था।

अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.71 फीसदी या 446.03 अंक बढ़कर 63,416.03 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.68 फीसदी या 126.20 अंक बढ़कर 18,817.40 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 में सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, एसबीआई और एसबीआई लाइफ में देखने को मिली।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...