7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedआ गया चिरंजीवी की 'गॉड फादर' का टीजर, चौंका देगी सलमान खान...

आ गया चिरंजीवी की ‘गॉड फादर’ का टीजर, चौंका देगी सलमान खान की धमाकेदार एंट्री

Published on

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म ‘गॉड फादर’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में चिरंजीवी का धमाकेदार अंदाज नजर आ रहा है। एक्शन से भरपूर इस टीजर का एक खास अट्रैक्शन बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी हैं। सलमान की टीजर में एंट्री चौंकाने वाली है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इस टीजर में पहले फिल्म के लीड कैरेक्टर यानी गॉड फादर के बारे में बताया गया है कि कैसे उसका 20 सालों से कोई अता-पता नहीं है। लेकिन 6 साल पहले एकदम से उसकी वापसी होती है। फिर चिरंजीवी की एक्शन अवतार में एंट्री होती है और वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। टीजर में फिल्म की लीड हिरोइन नयनतारा की भी झलक दिखाई जाती है और आखिरी में होती है बॉलीवुड स्टार सलमान खान की एंट्री।

बता दें कि Chiranjeevi की ‘गॉड फादर’ मशहूर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ की रीमेक है जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। फिल्म में Salman Khan वही किरदार निभाएंगे जो ऑरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया था। वहीं नयनतारा मंजु वॉरियर वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जबकि सलमान खान किसी तेलुगू फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...